उठ गयी राशि, पर बंद है निर्माण कार्य

पौआखाली : जिला आपूर्ति पदाधिकारी जन्मजेय शुक्ला ने बुधवार को पौआखाली पहुंच कर पंचायत में एमएसडीपी योजना अंतर्गत इंदिरा आवास, आंगनबाड़ी केंद्र के अलावे उच्च विद्यालय में निर्मित प्रयोगशाला भवन का एकसाथ स्थलीय निरीक्षण किया. वरीय उपसमाहर्ता श्री शुक्ला पंचायत के वार्ड 4 एवं 3 में इंदिरा आवास लाभुकों से मिल कर वस्तु स्थिति की […]

पौआखाली : जिला आपूर्ति पदाधिकारी जन्मजेय शुक्ला ने बुधवार को पौआखाली पहुंच कर पंचायत में एमएसडीपी योजना अंतर्गत इंदिरा आवास, आंगनबाड़ी केंद्र के अलावे उच्च विद्यालय में निर्मित प्रयोगशाला भवन का एकसाथ स्थलीय निरीक्षण किया. वरीय उपसमाहर्ता श्री शुक्ला पंचायत के वार्ड 4 एवं 3 में इंदिरा आवास लाभुकों से मिल कर वस्तु स्थिति की जानकारी प्राप्त की.

वहीं आंगनबाड़ी केंद्र के लिए वार्ड नंबर दस में निर्माणाधीन भवन का कार्य बंद पाया गया. जबकि बताया जाता है कि उक्त भवन निर्माण की राशि चार लाख पंद्रह हजार निकासी की जा चुकी है. ठीक इसी प्रकार वार्ड 7 में भी चार महीने से आंगनबाड़ी भवन निर्माण स्थलीय जांच में बंद पाया गया है.

श्री शुक्ल ने पंचायत के एक जनवितरण प्रणाली के दुकानदार की शिकायत पेटभरी खान टोला की महिलाओं द्वारा किये जाने के बाद जांच का आश्वासन दिया है. इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि तौहीद आलम ने श्री शुक्ला को पौआखाली स्वास्थ्य केंद्र की दुर्दशा एवं आंगनबाड़ी केंद्रों तथा क्षेत्र के डीलरों के द्वारा बरती जा रही अनियमितता को आम लोगों के सहयोग से सामने रखा जिस पर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है. जांच के क्रम में पंचायत के समिति सदस्य शिव चंद्र शर्मा, मुश्ताक आलम, उप मुखिया मो क्यूम, रागीब आलम, जावेद आलम आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >