दिघलबैंक (किशनगंज) : अनाज सुखाने को लेकर हुए हिंसक झड़प में दो लोग बुरी तरह से जख्मी हो गये. मामला कलागाछ गांव की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार कलागाछ निवासी मो युनूस व मो शोएब आलम के बीच मकई का भुट्टा सुखाने को लेकर विवाद हो गया.
इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. इसका इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. मो युनूस के लिखित आवेदन पर भादवि की विभिन्न धाराओं के तहत दिघलबैंक थाना कांड संख्या 75/13 में कुल सात लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. प्रभारी थानाध्यक्ष नितेश चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.
