उउ विद्यालय गाछपारा में 150 विद्यार्थियों ने शतरंज की बारीकियां सीखीं

उउ विद्यालय गाछपारा में 150 विद्यार्थियों ने शतरंज की बारीकियां सीखीं

किशनगंज. शहर से कुछ दूरी पर स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय गाछपारा में शनिवार को ‘चेस इन स्कूल’ योजना के तहत शतरंज प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का आयोजन जिला शतरंज संघ और इसके लर्निंग पार्टनर चेस क्रॉप्स के तत्वावधान में हुआ, जिसमें विद्यालय के 150 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और इस अंतर्राष्ट्रीय खेल की बारीकियां सीखीं. संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता एवं वरीय संयुक्त सचिव,चेस क्रॉप्स के प्रमुख तथा अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रशिक्षक कमल कर्मकार ने जानकारी दी कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोफिजुर रहमान और शिक्षकों – तमजीद आलम, नुरुल हक, पंकज कुमार एवं मिथिलेश कुमार के विशेष आग्रह पर इस शिविर का आयोजन किया गया. उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के मानसिक विकास को बढ़ावा देना और उनमें शतरंज के प्रति रुचि जागृत करना था. प्रशिक्षण शिविर में राधा कुमारी, निशा कुमारी, जाहिद आलम, शबनम कुमारी, जुल्फिकार अली, सोहेल आलम, रूबी कुमारी, सरोज कुमार समेत कई विद्यार्थियों ने भाग लिया. उन्होंने प्रशिक्षकों से शतरंज की मूलभूत रणनीतियां एवं खेल तकनीक सीखीं और अपनी प्रतिभा को निखारने का प्रयास किया. विद्यालय प्रबंधन ने इस कार्यक्रम को विद्यार्थियों के लिए सकारात्मक और लाभकारी बताया. प्रबंधन ने आशा जताई कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में शतरंज के प्रति रुचि बढ़ेगी और उनकी एकाग्रता, निर्णय लेने की क्षमता एवं तार्किक सोच का विकास होगा, जो उनके संतुलित व्यक्तित्व निर्माण में सहायक सिद्ध होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >