पैक्स चुनाव : पहले दिन अध्यक्ष पद पर 15 व सदस्य के लिए 16 उम्मीवादों ने भरा पर्चा

पैक्स चुनाव को लेकर चल रहे नामांकन के पहले दिन प्रखंड में अध्यक्ष पद 15 लोगों ने अपना नामांकन का पर्चा दाखिल किया

कोचाधामन. पैक्स चुनाव को लेकर चल रहे नामांकन के पहले दिन प्रखंड में अध्यक्ष पद 15 लोगों ने अपना नामांकन का पर्चा दाखिल किया तो वहीं पैक्स प्रबंधन समिति के सदस्य पदों के लिए 16 लोगों ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया. निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ श्रीराम पासवान ने जानकारी देते हुए बताया कि नामांकन के प्रथम दिन अध्यक्ष पद पर प्रखंड के मचकुडी, कोचाधामन, कुट्टी, हल्दीखोड़ा व सोंथा सहित अन्य पैक्स अध्यक्ष पद पर 15 तथा सामान्य सदस्य कोटि के पदों के लिए 10, एससी व एसटी कोटि के लिए चार अत्यंत पिछड़ी कोटि पर एक, पिछड़ी जाति कोटि पर एक लोग ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया. वहीं नामांकन का पहला दिन हल्दीखोड़ा पैक्स अध्यक्ष पद के लिए तारिक आलम, मचकुड़ी पैक्स अध्यक्ष पद के निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष गुलाम अफसर, कुट्टी पैक्स अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष अशोक साह ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >