नौ दिनों से लापता बच्चे का शव मिला

किशनगंज : स्थानीय थाना क्षेत्र के दौला पंचायत के समदा गांव से नौ दिनों से गायब एक दस वर्षीय बालक का क्षत-विक्षत शव पश्चिम बंगाल के बिलायती बाड़ी से पुलिस ने मंगलवार को पाया है. इस घटना की सूचना मिलते ही मृतक के माता-पिता रोने लगे. थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंच कर मामले […]

किशनगंज : स्थानीय थाना क्षेत्र के दौला पंचायत के समदा गांव से नौ दिनों से गायब एक दस वर्षीय बालक का क्षत-विक्षत शव पश्चिम बंगाल के बिलायती बाड़ी से पुलिस ने मंगलवार को पाया है.

इस घटना की सूचना मिलते ही मृतक के माता-पिता रोने लगे. थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंच कर मामले का जायजा लिया. हालांकि शव पश्चिम बंगाल क्षेत्र से बरामद होने के कारण शव को पश्चिम बंगाल के चकुलिया पुलिस अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए इसलामपुर भेज दिया.

सनद रहे कि विगत तीन जून को मृतक गुड्डू के दूर के रिश्तेदार धरमपुर निवासी रेहान आलम उर्फ हीरा उसके यहां घुमने आया था. रेहान ने शाम के वक्त गुड्डू को लेकर घूमने निकला तभी से वह लापता था. इधर गुड्डू के लापता होने के बाद उसके पिता मो मंदास व मां सबीना सहित ग्रामीणों ने बच्चे को ढूंढने के दौरान गांव के बाहर रेहान को धर दबोचा.

गांव वालों ने आरोपी रेहान को जम कर धुनाई की. तब जाकर रेहान ने बताया कि उसके चाचा मो रफीक रायगंज में किडनी निकाल कर बेचने का काम करता है. उसने बच्चे को अपने पिता मो राजू और चाचा के हवाले कर दिया है. यह सुनने के बाद पीड़ित परिजन पेशान हो गये. ग्रामीणों ने आरोपी को किशनगंज पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस के समक्ष पूछताछ में आरोपी मुकर गया.

हालांकि किशनगंज पुलिस बच्चे को ढूंढते पश्चिम बंगाल के रायगंज पहुंची, परंतु कोई ठोस सुराग नहीं मिला. इस संबंध में थानाध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के उपरांत ही कुछ भी कहा जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >