मंदिरों में देव दीपावली पर लोगों ने जलाये दीप

ठाकुरगंज : देव दीपावली के अवसर पर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में शाम होते ही जगमगा उठे मंदिर व घर. लोगों ने तुलसी के पौधे के समीप घी के दीये जलाकर पूजा-अर्चना की. अद्भुत नजारे को देखने के लिए जग्रनाथ मंदिर, हरगौरी मंदिर पर जन सैलाब उमड़ पड़ा़ मंदिरों में देव दीपावली के दौरान महिलाओं […]

ठाकुरगंज : देव दीपावली के अवसर पर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में शाम होते ही जगमगा उठे मंदिर व घर. लोगों ने तुलसी के पौधे के समीप घी के दीये जलाकर पूजा-अर्चना की.

अद्भुत नजारे को देखने के लिए जग्रनाथ मंदिर, हरगौरी मंदिर पर जन सैलाब उमड़ पड़ा़ मंदिरों में देव दीपावली के दौरान महिलाओं और कुंवारी कन्याओं ने दीप जलाकर पूजन अर्चना किया़ मान्यता है कि केवल कार्तिक पूर्णिमा के दिन सरोवर, तालाब, नदियों संग मंदिरों में दीप जलाने से न केवल धन, धान्य, ऐश्वर्य, सुख शांति की प्राप्ति होती है, बल्कि सभी देवगण प्रसन्न होकर असीम कृपा सहज ही प्रदान करते है़ जग्रनाथ मंदिर में दीपदान करने वालों की सर्वाधिक भीड़ रही़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >