मानसी में आयोजित कुश्ती में शिवान के टाइगर पहलवान ने मारी बाजी

मानसी : स्थानीय रेलवे मैदान में काली पूजा को लेकर मेला कमेटी द्वारा कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कुश्ती प्रतियोगिता का उदघाटन अभियान एसपी राज कुमार राज ने कुश्ती मैदान का फीता काट कर किया. एएसपी राज कुमार राज ने उपस्थित दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में कुश्ती प्रतियोगिता […]

मानसी : स्थानीय रेलवे मैदान में काली पूजा को लेकर मेला कमेटी द्वारा कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कुश्ती प्रतियोगिता का उदघाटन अभियान एसपी राज कुमार राज ने कुश्ती मैदान का फीता काट कर किया. एएसपी राज कुमार राज ने उपस्थित दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में कुश्ती प्रतियोगिता विलुप्त होती जा रही है.

इस दौर में भी मानसी में यह प्रतियोगिता जीवित है यह काबिले तारीफ है. उन्होंने कुश्ती प्रतियोगिता के आयोजन पर काली पूजा मेला समिति को धन्यवाद दि���ा. प्रतियोगिता में देवरिया यूपी से पंकज पहलवान, मुंगेर से मुकेश पहवालन, मानसी से संजीव पहलवान, गोलू, दिलखुश, संजय, रामू, मोनू, साहबउद्दीन आदि पहलवानों ने भाग लिया. उदघाटन के बाद कुश्ती आरंभ होते ही दर्शकों के बीच तालिया बजनी शुरू हो गयी. कुश्ती के हर दांव पर दर्शक झूम उठते थे.
दर्शकों की तालिया पहलवानों के लिये विटामीन का काम करती थी. कुश्ती के विजेता शिवान के टाइगर पहलवान को मानसी हिरोज क्लब के रोशन गुप्ता ने शील्ड देकर सम्मानित किया. कुश्ती प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका राजाजान के पहलवान बत्तोर यादव ने निभायी. मौके पर मेला कमिटी के मुखिया दीपक कुमार विद्यार्थी, पूर्व उप प्रमुख उपेन्दर सिंह, अजय यादव, पंकज परमहंस, उप सरपंच बाल्मिकि राम आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >