330 बोतल नेपाली शराब के साथ एक गिरफ्तार

टेढ़ागाछ : सेामवार रात्रि गश्ती के दौरान भारत-नेपाल सीमा स्थित पीलर संख्या 157/42 के निकट एसएसबी 52 वीं बटालियन डी कंपनी आमबाड़ी बीओपी के जवानों ने गश्ती के दौरान 330 बोतल नेपाली शराब के साथ तस्कर को धर दबोचा. 52वीं बटालियन डी कंपनी आमबाड़ी बीओपी के इंचार्ज संतोष कुमार सिंह ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा […]

टेढ़ागाछ : सेामवार रात्रि गश्ती के दौरान भारत-नेपाल सीमा स्थित पीलर संख्या 157/42 के निकट एसएसबी 52 वीं बटालियन डी कंपनी आमबाड़ी बीओपी के जवानों ने गश्ती के दौरान 330 बोतल नेपाली शराब के साथ तस्कर को धर दबोचा.

52वीं बटालियन डी कंपनी आमबाड़ी बीओपी के इंचार्ज संतोष कुमार सिंह ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर हमेशा चौकसी रहती है़ तस्करी के सामान व जुड़े तस्करों को टारगेट में रखा गया है. 330 बोतल नेपाली ब्रांड की शराब नाका गश्ती के दौरान बॉर्डर के पीलर संख्या 157/42 के नजदीक जब्त की गयी है़
जब्त शराब एवं धंधेबाज को कागजी प्रक्रिया के बाद सिकटी थाना को सुपुर्द किया गया है़ जब्त की गयी सम्मान की अनुमानित कीमत एक लाख 65 हजार आंकी गयी है. पकड़े गये धंधे बाज का नाम सुकरा ऋषिदेव ग्राम धपरी सिकटी थाना अररिया जिला का रहने वाला बताया जा रहा है. पेट्रोलिंग गश्ती में इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह, ताशी स्टॉपदन, मुनेश्वर कुमार सिंह, विजय कुमार यादव, अमर सिंह, उमेश कुमार आदि जवान शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >