विधायक ने सूचना एवं प्रोद्यौगिक केंद्र का किया लोकार्पण

बिशनपुर : सोमवार प्रखंड मुख्यालय स्थित चार करोड़ 70 लाख राशि की लागत से नव निर्मित सूचना एवं प्रोद्यौगिकी केंद्र का लोकार्पण स्थानीय विधायक मास्टर मुजाहिद आलम के द्वारा फीता काटकर किया गया.लोकार्पण कार्यक्रम से पहले विधायक आलम ने पर्यावरण संरक्षण के मद्देनजर केंद्र परिसर में पौधरोपण किया़ तत्पश्चात केंद्र का फीता काटकर शुभारंभ किया. […]

बिशनपुर : सोमवार प्रखंड मुख्यालय स्थित चार करोड़ 70 लाख राशि की लागत से नव निर्मित सूचना एवं प्रोद्यौगिकी केंद्र का लोकार्पण स्थानीय विधायक मास्टर मुजाहिद आलम के द्वारा फीता काटकर किया गया.लोकार्पण कार्यक्रम से पहले विधायक आलम ने पर्यावरण संरक्षण के मद्देनजर केंद्र परिसर में पौधरोपण किया़ तत्पश्चात केंद्र का फीता काटकर शुभारंभ किया. कार्यक्रम के दौरान विधायक आलम ने कहा कि प्रखंड स्थित यह सूचना प्रोद्यौगिकी केंद्र के निर्माण से प्रशासनिक गतिविधि में सुविधा मिलेगी.

इस मौके पर विधायक मास्टर मुजाहिद आलम, प्रमुख प्रतिनिधि जवदुल हक, पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक आलम, पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष मुश्ताक आलम, पूर्व मुखिया नूर इस्लाम नूरी, डेनिश इकबाल, मुखिया मुख्तार आलम, संवेदक शफीक आलम, मुखिया हसनैन अहमद, जदयू नेता बिजय झा, बीडीओ सिकंदर आलम, सीओ खालिद हसन, मास्टर इकबाल हुसैन, सरपंच तनवीर कमाल, समिति शेर आलम, जमील अख्तर, राज कुमार मंडल, पांडव लाल सिंह, सद्दाम भारती, पीओ सतीश कुमार सिंह, सादिर आलम, मास्टर महबूब आलम, मो नासिर, नूर अख्तर, शाहनवाज आलम सहित अन्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >