बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटे कर्मी

कुर्लीकोट : ठाकुरगंज के पथरिया पंचायत और सुखुवाडाली में बीते कई दिनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो चुकी है. गुरुवार को बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मियों की मदद से नदी पर नाव के सहारे बिजली तार ले जाकर बिजली बहाल करने की कवायद शुरू कर दी गई है. 1 से 2 […]

कुर्लीकोट : ठाकुरगंज के पथरिया पंचायत और सुखुवाडाली में बीते कई दिनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो चुकी है. गुरुवार को बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मियों की मदद से नदी पर नाव के सहारे बिजली तार ले जाकर बिजली बहाल करने की कवायद शुरू कर दी गई है.

1 से 2 दिनों में पूर्णतः बिजली बहाल करने का आश्वासन मिला है. आंशिक रुप से पथरिया पंचायत और सुख वडाली पूर्ण रूप से प्रभावित हुई है.
बिजली विभाग के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले बाढ़ आई थी. तभी एक रेलपोल तार के साथ पानी में डूब गया था. जिसके कारण बिजली आपूर्ति बहाल करने में परेशानी हो रही थी. अभी समस्या का निदान किया जा रहा है. जिससे पंचायत वासियों के बीच जल्द पुनः बिजली सेवा बहाल होने की पूर्ण संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >