टेढ़ागाछ. प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह हैदराबाद सांसद असुद्दीन ओवैसी ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया.
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यह लोकसभा चुनाव देश का अहम चुनाव है, यह चुनाव इस बात को तय करेगा कि आगामी प्रधानमंत्री कौन बनेगा. उन्होंने कहा कि तेलंगाना में 16 सीटें टीआरएस, 1 एमआईएम,आंध्रप्रदेश में 20 सीटें जगन मोहन रेड्डी की पार्टी और महाराष्ट्र से प्रकाश अंबेडकर के साथ किशनगंज से अख्तरुल ईमान जीत हासिल करती है तो यह 40 सांसद मोदी को दोबारा पीएम नहीं बनने देंगे या जो बीजेपी को रोकने के लिए आगे आयेगा, मैं उनका समर्थन करूंगा.
नीतीश और मोदी की जोड़ी लैला-मजनू की जोड़ी है, उन्होंने अपने पार्टी के प्रत्याशी अख्तरुल ईमान के पक्ष में वोट करने की अपील की. मौके पर एमआईएम प्रतियाशी अख्तरुल ईमान, अमित पासवान, इजहार आसफी सहितसैकड़ों लोग मौजूद थे.
