एसएसबी व स्थानीय पुलिस एकजुट

दिघलबैंक, किशनगंजः भारत नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 12वीं वाहिनी के पदाधिकारी एवं स्थानीय पुलिस प्रशासन के बीच बेहतर ताल मेल को लेकर दिघलबैंक थाना में एक बैठक आहूत की गयी. बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष भरत भूषण ने की. बैठक में भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ रहे जाली नोट का कारोबार, मानव तस्करी, आतंकवाद, पशु तस्कर,खाद […]

दिघलबैंक, किशनगंजः भारत नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 12वीं वाहिनी के पदाधिकारी एवं स्थानीय पुलिस प्रशासन के बीच बेहतर ताल मेल को लेकर दिघलबैंक थाना में एक बैठक आहूत की गयी.

बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष भरत भूषण ने की. बैठक में भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ रहे जाली नोट का कारोबार, मानव तस्करी, आतंकवाद, पशु तस्कर,खाद की कालाबाजारी सहित कई अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई. सीमा पर अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने पुलिस की मदद के बगैर संभव नहीं है.

स्थानीय पुलिस और एसएसबी के पदाधिकारियों ने तस्करों पर नकेल कसने के लिए रणनीति भी बनायी. थानाध्यक्ष भारत भूषण ने थाना क्षेत्र में हो रही गति विधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी. वहीं सहायक सेनानायक संदीप कुमार पुनिया ने बताया कि आपसी सहयोग से हम हर समस्या का समाधान ढूंढ़ सकते हैं. आवश्यकता पड़ने पर हम परस्पर संयुक्त कार्रवाई कर इन समस्याओं से निबट सकते हैं. बैठक में एसएसबी के सहायक सेनानायक संदीप कुमार पुनिया, दलजीत सिंह, दिलीप कुमार और अनि वैद्यनाथ सिंह उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >