अगलगी में पांच वर्षीय बच्चे की मौत

फारबिसगंजः प्रखंड के रमै घोड़ाघाट मंसूरी टोला में बुधवार की शाम अचानक आग लग जाने से लगभग एक सौ घर जल गये और पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. अगलगी में अनाज, कपड़ा, नकद सहित लगभग 50 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान होने का अुनमान है. इस घटना में टोला निवासी मो हुसैनी, […]

फारबिसगंजः प्रखंड के रमै घोड़ाघाट मंसूरी टोला में बुधवार की शाम अचानक आग लग जाने से लगभग एक सौ घर जल गये और पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. अगलगी में अनाज, कपड़ा, नकद सहित लगभग 50 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान होने का अुनमान है.

इस घटना में टोला निवासी मो हुसैनी, नूरउद्दीन, जैनउद्दीन, मंसूर, संजूर, मंजूर, बेचन, शफी मोहम्मद, तदरुल, मिकाई, अमरुल, मो इसराफिल, मकुल, नौशाद सरवर, तमरुल, शमशाद, वकील, मदीना, हदीशा, आशिफ, शमशेर, अयूब, मुनीर, कयामउद्दीन, नसीरउद्दीन सहित अन्य के घर जल गये. अगलगी में पांच वर्षीय सज्जाद पिता सफीक की झुलसने से मौत हो गयी. सूचना पर पहुंचे अगिAशमन दस्ता व ग्रामीणों के सहयोग आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया. सीओ विष्णुदेव सिंह ने बताया कि 80-100 घर जलने की सूचना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >