पहाड़कट्टा पोठिया अंचल अधिकारी मोहित राज ने गुरुवार को आगलगी की घटना से प्रभावित ग्यारह परिवारों को आर्थिक सहायता राशि के रूप में प्रति परिवार 12-12 हजार रुपये का चेक दिया. लाभार्थियों में टीपीझाड़ी पंचायत के चनामना गांव की नसीमा खातून, निशात बानु, आशिया खातून, अंसारा बेगम, रूपसाना बेगम, साकेरुन शामिल है. वही बुधरा पंचायत के जगडुब्बा गांव की फरजाना बेगम, सबीस्ता बेगम, नजबुन, शबुकता बेगम, जनातून निशा को सहायता राशि उपलब्ध कराया गया. बता दें कि बीते 20 फरवरी की दोपहर टीपीझाड़ी पंचायत के चनामना गांव में अचानक आग लग जाने से इन परिवारों का मकान जलकर राख हो गया था. घटना के बाद राजस्व कर्मचारी मो इद्रीश ने क्षति का आकलन कर जांच रिपोर्ट अंचल कार्यालय को सौंपा. जिसके बाद आपदा राहत कोष से पीड़ितों को सहायता राशि उपलब्ध कराई गयी. अंचल अधिकारी मोहित राज ने बताया कि उक्त परिवारों का मकान आग लग जाने से जल गया था. उन्होंने कहा कि आगलगी की घटना की पूरी भरपाई तो नहीं की जा सकती. लेकिन सरकारी नियमानुसार जितना संभव हो सका है सहायता राशि के रूप में दी जा रही है. उन्होंने बताया कि प्रत्येक प्रभावित परिवार को 12 हजार की दर से आर्थिक सहायता राशि के रूप में चेक वितरित किया गया है. आपदा प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए पोठिया प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है. इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य मो नूरुद्दीन, राजस्व कर्मचारी मो इद्रीश मौजूद थे.
11 अग्निपीड़ितों को मिला 12-12 हजार की सहायता राशि का चेक
पोठिया अंचल अधिकारी मोहित राज ने गुरुवार को आगलगी की घटना से प्रभावित ग्यारह परिवारों को आर्थिक सहायता राशि के रूप में प्रति परिवार 12-12 हजार रुपये का चेक दिया
