पैक्स चुनाव : अध्यक्ष पद के लिए 11 उम्मीदवारों ने किया नामांकन

प्रखंड में पैक्स चुनाव की गहमागहमी परवान पर है. पहले चरण में पोठिया प्रखंड सभी पंचायतों हेतु पैक्सों के लिए चुनाव होगा.

पोठिया . प्रखंड में पैक्स चुनाव की गहमागहमी परवान पर है. पहले चरण में पोठिया प्रखंड सभी पंचायतों हेतु पैक्सों के लिए चुनाव होगा. इस चरण के चुनाव के लिए 11 नवम्बर सोमवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई, जिसका समापन 13 नवम्बर को होगा. मतदान 26 नवंबर को होगा. इस चरण के लिए अधिसूचना का प्रकाशन 26 अक्टूबर को ही हो चुका है. पहले चरण में पोठिया प्रखंड के कुल 122 बूथों पर मतदान होंगे. चुनाव में प्रखंड के 77 हजार 50 मतदाता मतदान करेंगे, जिसे लेकर पोठिया प्रखंड मुख्यालय परिसर में 4 काउंटर बनाये गये हैं. जहां सोमवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. नामांकन के पहले दिन अध्यक्ष पद हेतु 11 उम्मीदवारों ने तो वहीं सदस्य पद के लिए 10 उम्मीदवारों ने नामांकन किया. ज्ञातव्य है कि 11 नवंबर के अलावा 12 और 13 नवंबर को नामांकन होगा जबकि 14 से 16 नवंबर तक संवीक्षा होगी. 19 नवंबर को नाम वापसी के बाद प्रतीक चिह्न का आवंटन कर दिया जाएगा. 26 नवंबर को मतदान होगा. जिसके बाद मतदान के एक दिन बाद ही अर्थात 27 नवंबर को मतगणना होगी और परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >