बाल अपराधी पीड़िता के पिता को दे रहा धमकी

किशनगंज : बाल सुधार गृह पूर्णिया से पीड़िता के पिता को युवक दे रहा है धमकी. कहा कंपरमाइज नहीं किया तो तेरे बेटी के पैर काट दूंगा़ स्कूली छात्रा से छेड़खानी मामले में एसडीपीओ कामिनी वाला ने नेहरू शंति पार्क से मोयुनुद्दीनपुर निवासी एक युवक को हिरासत में लिया था़ टाउन थाना में कांड संख्या […]

किशनगंज : बाल सुधार गृह पूर्णिया से पीड़िता के पिता को युवक दे रहा है धमकी. कहा कंपरमाइज नहीं किया तो तेरे बेटी के पैर काट दूंगा़ स्कूली छात्रा से छेड़खानी मामले में एसडीपीओ कामिनी वाला ने नेहरू शंति पार्क से मोयुनुद्दीनपुर निवासी एक युवक को हिरासत में लिया था़ टाउन थाना में कांड संख्या 641/17 संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज कर युवक का मेडिकल कर उसे बाल सुधार गृह पूर्णिया भेज दिया गया़

डुमरिया निवासी युवती के पिता ने बताया कि चार माह से मेरी पुत्री को परेशान करने वाले युवक ने शनिवार की दोपहर पुन: बाल सृधार गृह से मुरी पुत्री के फोन पर कॉल किया़ मेरी पुत्री ने नया नंबर देखा तो मुझे बात करने के लिए फोन दे दिया़ मैंने जब फोन उठाया तो वो मेरी पुत्री से बात करवाने कह रहा था

और जब मैंने कहा जो बात करना है वो मुझसे करों तो उसने कहा मैं जेल से बोल रहा हूं और मैं दो दिन में छूट जाउंगा़ युवक धमकी देते हुए बोल कहा कि अगर तुम लोग समझौता नहीं किया तो मैं वापस आकर तुम्हारी बेटी का पैर काट दूंगा़ मेरा बेल तो दो दिन में ही हो जायेगा़ इसके बाद मैं अपना बदला लूंगा़ वहीं युवती के पिता ने कहा कि बाल सुधार गृह जाने के बाद भी युवक द्वारा हम लोगों को धमकाया जा रहा है़ वहीं एसडीपीओ ने कहा कि युवती को किये गये कॉल की रिकार्डिंग सुनने के बाद केस के आईओ को इसकी जांच के लिए निर्देश दिया जायेगा़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >