गुजरात में भी होगी भाजपा की जीत

सम्मेलन . भाजयुमो के सम्मेलन में हर बूथ पर कमल क्लब के गठन का निर्णय किशनगंज : प्रदेश में 62 हजार तीन सौ बूथों पर कमल क्लब का गठन करेगी भाजपा युवा मोर्चा. 18 से 25 वर्ष के युवकों को कमल क्लब का संयोजक और सदस्य बनाया जायेगा. उक्त बातें भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष नितीन नवीन […]

सम्मेलन . भाजयुमो के सम्मेलन में हर बूथ पर कमल क्लब के गठन का निर्णय

किशनगंज : प्रदेश में 62 हजार तीन सौ बूथों पर कमल क्लब का गठन करेगी भाजपा युवा मोर्चा. 18 से 25 वर्ष के युवकों को कमल क्लब का संयोजक और सदस्य बनाया जायेगा. उक्त बातें भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष नितीन नवीन ने किशनगंज में आयोजित प्रमंडलीय बैठक में कही. शहर के मझिया रोड स्थित लायंस क्लब अर्वन हॉस्पिटल परिसर में आयोजित प्रमंडलीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष नितीन नवीन ने कहा कि कमल क्लब के सदस्य बूथ के सिपाही का काम करेंगे.
सदस्य जनता के बीच जायेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प और विजन को उनके बीच रखेंगे. उन्होंने बताया कि एक से ग्यारह दिसंबर तक जिला बैठक तथा ग्यारह से बीस दिसंबर तक विधानसभा स्तर पर बैठक होगी. प्रदेश अध्यक्ष नितीन नवीन ने बताया कि भाजपा युवा मोर्चा अपना वेबसाइट भी लांच करने जा रही है. प्रमंडलीय बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा विधान पार्षद डा दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि पूरे देश में प्रधानमंत्री मोदी की लहर चल रही है.
यूपी में निकाय चुनाव में भाजपा को जबरदस्त जीत मिली है और इसी तरह की भारी जीत गुजरात चुनाव में भी मिलेगी. विधानपार्षद डा दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि देश के अंदर कुछ तथाकथित नेता लोग सेकुलरवाद और संप्रदायवाद की राजनीति करते थे अब यह लोग टीका लगा कर गुजरात में घूम रहे हैं. एकाएक उन्हें टीका और जनेउ पहनने की जरूरत क्यों पड़ी. सच्चे देशभक्त बनेंगे तो इन नेताओं को टीका और जनेउ दिखाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. भाजपा विधान पार्षद डा दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि राजद के नेता खुद भ्रष्टाचार में डूबे हैं, इसलिए दूसरों पर आरोप लगा रहे है. प्रमंडलीय बैठक की शुरूआत दीप प्रज्वलित कर हुई. बैठक में मुख्य रूप से भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजेश तिवारी, प्रदेश मंत्री टनटन ठाकुर, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश्वर वैद, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित सिन्हा, प्रशिक्षण प्रभारी अमित चौबे, भाजपा नगर अध्यक्ष डा सचिन प्रसाद, प्रदेश मंत्री प्रवीण कुमार, प्रदेश मंत्री सुशांत गोप, गौतम पोद्दार, सुभाष साहा, प्रो कुमारी मीना, अर्पिता साहा, मनोज सिंह, कार्यक्रम प्रभारी प्रणव सिन्हा, साधन दास, ललितेंदु भारती, संजय सिंह, अजय गुप्ता, मोहन सिंह, फूलन राय, संतोष मंडल सहित पूरे प्रमंडल से भाजयुमो पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >