प्रभारी एसपी ने बहादुरगंज गोली कांड के अनुसंधान में तेजी लाने का दिया निर्देश

बहादुरगंज : बहादुरगंज गोलीकांड को लेकर जिले के प्रभारी पुलिस अधीक्षक राजेश त्रिपाठी ने मंगलवार को स्थानीय थाना परिसर में पहुंच कर घटना क्रम से संबंधित पूरी वस्तु स्थिति का जायजा लिया. मौके पर ही मौजूद थानाध्यक्ष आफताब अहमद व सर्किल इंस्पेक्टर मेराज हुसैन सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी को कांड के अनुसंधान में तेजी लाने […]

बहादुरगंज : बहादुरगंज गोलीकांड को लेकर जिले के प्रभारी पुलिस अधीक्षक राजेश त्रिपाठी ने मंगलवार को स्थानीय थाना परिसर में पहुंच कर घटना क्रम से संबंधित पूरी वस्तु स्थिति का जायजा लिया. मौके पर ही मौजूद थानाध्यक्ष आफताब अहमद व सर्किल इंस्पेक्टर मेराज हुसैन सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी को कांड के अनुसंधान में तेजी लाने का सख्त निर्देश दिया.

इससे पहले पुलिस अधीक्षक श्री त्रिपाठी ने थाना पुलिस कार्यालय में प्रकरण के बाबत उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज को भी बारीकी पूर्वक खंगाला एवं साफ किया कि कांड के उद्भेदन एवं इसमें संलिप्त अपराध कर्मियों की गिरफ्तारी में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी़ इस दौरान उन्होंने क्षेत्र अंतर्गत विधि व्यवस्था के सुचारू संचालन को लेकर वहां मौजूद पुलिस पदाधिकारी को जगह जगह पुलिसिया गश्ती जारी रखने की बात भी दोहराये़ मामले के बात पूछे जाने पर पुलिस अधीक्षक श्री त्रिपाठी ने इतना भर बताया कि प्रकरण में पुलिसिया ठोस अनुसंधान व छानबीन जारी है़ पूरी घटनाक्रम के उद्भेदन के साथ ही इसमें संलिप्त अपराधी शीघ्र ही पुलिस गिरफ्त में होगा़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >