सौ बोतल शराब व साइकिल जब्त

छापेमारी. एसएसबी व पुलिस ने की संयुक्त पेट्रोलिंग भारत-नेपाल सीमा पर पिलर संख्या 133 बालुबाड़ी गांव को निकट कार्रवाई कर एसएसबी ने पकड़ी शराब तस्कर शराब छोड़ कर फरार हो गया दिघलबैंक : बिहार में शराबबन्दी के बाद भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी एवं दिघलबैंक पुलिस संयुक्त पेट्रोलिंग कर नेपाली शराब की तस्करी को रोकने […]

छापेमारी. एसएसबी व पुलिस ने की संयुक्त पेट्रोलिंग

भारत-नेपाल सीमा पर पिलर संख्या 133 बालुबाड़ी गांव को निकट कार्रवाई कर एसएसबी ने पकड़ी शराब
तस्कर शराब छोड़ कर फरार हो गया
दिघलबैंक : बिहार में शराबबन्दी के बाद भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी एवं दिघलबैंक पुलिस संयुक्त पेट्रोलिंग कर नेपाली शराब की तस्करी को रोकने के लिए सघन जांच अभियान चला रखा है. इसी क्रम में सोमवार को संयुक्त पेट्रोलिंग में भारत नेपाल बॉर्डर पिलर संख्या 133 बालुबाड़ी गांव के निकट 100 बोतल नेपाल निर्मित शराब को जब्त करने में सफलता पाई है.
एसएसबी 12वीं वाहिनी की बी कंपनी दिघलबैंक के एएसआई प्रदीप कुमार वर्मन ने बताया कि मैं अपने जवान एवं दिघलबैंक थाना के एएसआई विजय पंडित के साथ संयुक्त रूप से बॉर्डर पर गश्त लगा लगा रहा था कि तभी पिलर 133 के निकट एक तस्कर नेपाल की ओर से साईकल पर बोरे लदा लेकर आ रहा था.
सीमा पर तैनात जवानों को देखकर तस्कर साइकिल और बोरा शराब छोड़कर नेपाल की ओर भाग निकला. हालांकि जवानों ने उसका पीछा किया मगर तस्कर नेपाल क्षेत्र में कहीं छुप गया. बाद में साइकिल पर लदे बोरे को खोल गया तो उसमें भारी मात्रा में नेपाली शराब मिला. उन्होंने ने बताया कि 100 बोतल शराब प्रति बोतल 300 एमएल लीची पास पास नामक नेपाल निर्मित शराब है. जिसको दिघलबैंक थाने में सौंप दिया गया है. थाना कांड संख्या 123/17 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. इस अभियान में एसएसबी अनिरुद्ध विस्वास, शत्रुघ्न पासवान एवम पुलिस जवान मौजूद थे.
दिघलबैंक : भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा के साथ- साथ स्थानीय लोगों के बीच सेवा,सुरक्षा एवं बंधुत्व स्थापित कर एसएसबी पिछले दो दशकों कार्य कर रही है और आगे भी करती रहेगी. भारत नेपाल का रिश्ता बेटी-रोटी का है इसलिए सीमा पर आम लोगों के लिये हर सुविधा एवं सुरक्षा मौजूद है. मगर असमाजिक तत्वों व तस्करों की खैर नहीं. ये बाते रविवार को धनतोला उच्च विद्यालय में आयोजित ग्रामीण बैठक में एसएसबी 12 वीं वाहिनी की डी कंपनी मोहामारी कंपनी के प्रभारी सहायक सेनानायक सुमन गोराई ने कही. बैठक में सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीण एवं नेपाली पुलिस के जवान भी मौजूद थे. सहायक सेनानायक श्री गोराई ने लोगों को बताया कि एसएसबी वर्ष 2001 से भारत नेपाल व भूटान की सीमा की सुरक्षा में तैनात है. सीमा क्षेत्र में उत्पन्न समस्या आतंकी गतिविधियां,मवेशी एवं खाद की तस्करी,जाली नोटों का कारोबार,मानव तस्करी आदि पर बहुत हद तक रोक लगी है. एसएसबी जवान 24 घंटे सीमा पर तैनात होकर तस्करों पर पैनी नजर रखते है. उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों पर पूर्ण रूपेण नकेल तभी कसी जा सकती है, जब ग्रामीण जवानों को सहयोग करें. बगैर स्थानीय लोगों के सहयोग से यह संभव नहीं है. नेपाल हमारा मित्र रास्ट्र है सीमावर्ती क्षेत्र में रहने वाले लोगों को रोजमर्रे में प्रयोग होने वाले सामानों के लिए कई रोक टोक नहीं है. वह अपने परिवार में प्रयोग होने वाली खाद्य सामग्री आराम से ले जा सकते है.शादी विवाह में गाड़ी या अन्य सामग्री को ले जाने के लिए कंपनी प्रभारी को आवेदन में शादी का कार्ड लगाकर दे दे तो अनुमति मिल जागेगी. वही मोटरसाइकिल के आवाजाही पर उन्होंने कहा कि मोटरसाइकिल की कागज जांच कर उसे आने जाने दिया जायेगा. ग्रामीणों ने हर संभव एसएसबी की मदद की बात कही.इस बैठक में नेपाल से आये पिंडालबाड़ी प्रहरी एएसआई एमके दहाल,एसएसबी एएसआई चंदन सिंह, बिनोद मंडल,तेजू पाठक,मुज्जफर हुसैन,अरविंद कुमार,ग्रामीण गौतम लाल गणेश,तेज नारायण गिरी, रामानंद राय, बसंत कुमार सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >