फर्जी तरीके से एकाउंट से उड़ाये 27500 रुपये

पौआखाली : साइबर क्राइम का सिलसिला लगातार बरक़रार है. एक बार फिर एक युवक साइबर ठगी का शिकार हो गया. ताजा मामला पौआखाली थाना क्षेत्र के खारुदह पंचायत अंतर्गत पश्चिम टोला खारुदह का है. तसेवुल आलम, पिता जसर अली जो मुंबई में रोजगार करता है. फिलहाल वह अपने घर लौटा हुआ है, जिनके बैंक अकाउंट […]

पौआखाली : साइबर क्राइम का सिलसिला लगातार बरक़रार है. एक बार फिर एक युवक साइबर ठगी का शिकार हो गया. ताजा मामला पौआखाली थाना क्षेत्र के खारुदह पंचायत अंतर्गत पश्चिम टोला खारुदह का है. तसेवुल आलम, पिता जसर अली जो मुंबई में रोजगार करता है. फिलहाल वह अपने घर लौटा हुआ है, जिनके बैंक अकाउंट से 27 हजार 500 रुपये की फर्जी निकासी का मामला पुलिस के पास पहुंचा है. मामले की शिकायत लेकर पीड़ित युवक मंगलवार के दिन थाने

पहुंचकर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मंडल को घटना की लिखित जानकारी प्रदान कर कार्रवाई का अनुरोध किया है. पीड़ित युवक ने पुलिस को यह जानकारी दी है कि बीते 18 नवंबर की सुबह मोबाइल संख्या 8581060545 से अज्ञात व्यक्ति ने कॉल कर मुझसे कहा कि आपका एटीएम तीन माह के अंदर लॉक हो जायेगा, जिनसे बचने के लिए आप अभी एटीएम नंबर और पिन कोड नंबर की जानकारी हमें दें, जिसके बाद मैंने जानकारी के अभाव में अपने एटीएम नंबर और उनका पिनकोड नंबर अज्ञात कॉलर को दे दिया. सुबह साढे नौ बजे मुंबई स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में मेरे अकाउंट नंबर 03980100008634 से पहले 19 हजार 500 की राशि फिर नौ बज कर 32 मिनट में 4 हजार और नौ बजकर 33 मिनट में पुनः 4 हजार की राशि सहित कुल 27 हजार 500 रुपयों की फर्जी तरीके से निकासी कर ली गयी है, जब पैसों की निकासी की जानकारी तो पुलिस के समक्ष लिखित शिकायत करने पौआखाली थाना पहुंचा.

थाने में पहुंचा युवक पैसों की फर्जी तरीके से निकासी कर लिए जाने से काफी ग़मज़दा था और उनकी आंखों से बार-बार आंसू छलक रहा था. मामले में थानाध्यक्ष श्री मंडल ने पीड़ित युवक को समुचित कार्रवाई का भरोसा दिया है.
थोड़ी लापरवाही हुई, तो हो सकते हैं दुर्घटना का शिकार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >