कैमरे के हार्ड डिस्क व मॉडम ले गये चोर

दुस्साहस. उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक में चोरी का किया प्रयास, छानबीन में जुटी पुलिस दिघलबैंक : प्रखंड मुख्यालय टप्पू के समीप दिघलबैंक-बहादुरगंज मुख्य मार्ग पर एक आवासीय परिसर में स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा में मंगलवार मध्य रात्रि के बाद चोरी का प्रयास किया गया, लेकिन चोर सफल नहीं हो पाये. चोरों ने […]

दुस्साहस. उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक में चोरी का किया प्रयास, छानबीन में जुटी पुलिस

दिघलबैंक : प्रखंड मुख्यालय टप्पू के समीप दिघलबैंक-बहादुरगंज मुख्य मार्ग पर एक आवासीय परिसर में स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा में मंगलवार मध्य रात्रि के बाद चोरी का प्रयास किया गया, लेकिन चोर सफल नहीं हो पाये. चोरों ने बैंक के अंदर घुस कर जमकर उत्पात मचाया. बैंक में उपलब्ध अंदरूनी सुरक्षा के कारण अपराधी सेफ तक नहीं पहुंच पाये. लिहाजा अपराधियों ने बैंक में रखे पुराने सेफ को तोड़ने का भरपूर प्रयास किया. लेकिन उसमें भी कामयाब नहीं हो सके.
बैंक की निगरानी कर रहे सीसीटीवी कैमरे के हार्ड डिस्क और बैंक के कंप्यूटर में लगे मोडम को चोर अपने साथ ले गये. जबकि बैंक ग्राहकों के हस्ताक्षर नमूना कार्ड के पेटी (बक्सा) में पैसा समझकर चोर ले गये. लेकिन उसमें कागज देख उसे धान खेत में छोड़ दिया. प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार की मध्य रात्रि को चोरों ने बैंक पर धावा बोला और बैंक परिसर में कमरा किराया पर लेकर रहने वाले किरायेदार के कमरों के दरवाजे की कुंडी को बाहर से लगाकर बैंक के मुख्य दरवाजे के ताले में लगे कुंडी को तोड़ अंदर प्रवेश किया.
फिर अंदर लगे लोहे के जंजीर को तोड़कर अंदर घुसे. घटना की सूचना के बाद शाखा प्रबंधक अर्जुन कुमार सुबह 4 बजे ही बैंक पहुंच कर बैंक का जायजा लिया. शाखा प्रबंधक ने प्रभात खबर को बताया कि कैश सुरक्षित है.घटना की सूचना के उपरांत मौका-ए-वारदात पर पहुंचे दिघलबैंक थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार मामले की छानबीन में जूट गये. जबकि दोपहर को एसडीपीओ कामिनी वाला ने भी घटनास्थल का जायजा लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >