लौचा पुल निर्माण को ग्रामीण कार्य मंत्री से मिले सांसद

कैबिनेट से स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य होगा प्रारंभ किशनगंज : सांसद मौलाना असरारूल हक कासमी लौचा पुल निर्माण की समस्या के निराकरण को लेकर पटना में मंत्री ग्रामीण कार्य विभाग, शैलेश कुमार से मिले और उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत कराया. लगभग आधे घंटे की इस मीटिंग में सांसद श्री हक ने एक-एक कर सभी […]

कैबिनेट से स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य होगा प्रारंभ

किशनगंज : सांसद मौलाना असरारूल हक कासमी लौचा पुल निर्माण की समस्या के निराकरण को लेकर पटना में मंत्री ग्रामीण कार्य विभाग, शैलेश कुमार से मिले और उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत कराया. लगभग आधे घंटे की इस मीटिंग में सांसद श्री हक ने एक-एक कर सभी बिंदु पर मंत्री जी का ध्यान आकृष्ट कराया. सांसद ने कहा कि पुल के अधूरा रहने से टेढ़ागाछ प्रखंड के साथ बहादुरगंज प्रखंड का पश्चिमी भाग जिला मुख्यालय से पूर्ण रूप से कटा रहता हैं. महज 5 किलोमीटर की दूरी तय करने के लिये 65 किलोमीटर का सफर करना पड़ता है, पिछले दिनों आयी भीषण बाढ़ में पीड़ितों को राहत सामग्री पहुंचाने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.
उन्होंने क्षेत्र के जनता की पीड़ा को बखूबी मंत्री के समक्ष रखा. माननीय मंत्री ने सांसद महोदय को आश्वस्त कराया निचले स्तर से सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है, चूंकि 15 करोड़ से अधिक की राशि है. इसलिए कैबिनेट में स्वीकृति हेतु रखना पड़ेगा. बहुत जल्द कैबिनेट से राशि स्वीकृत कर पुल निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जायेगा.
ताकि बरसात से पूर्व निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जा सके. नदी की धारा फिर से शिफ्ट न करे इसलिए जल संसाधन विभाग को भी पत्र भेज कर आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >