बेलहर : चार किलो विस्फोटक पदार्थ के साथ युवक गिरफ्तार

बेलहर के चतराहन गांव से पकड़ाया झाझा के करमा गांव का रहनेवाला है अजमल बेलहर : थाना क्षेत्र के चतराहन गांव से पुलिस ने मंगलवार की सुबह चार किलो विस्फोटक पदार्थ के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक की पहचान झाझा थाना क्षेत्र के करमा गांव निवासी अजमल हुसैन के रूप में […]

बेलहर के चतराहन गांव से पकड़ाया

झाझा के करमा गांव का रहनेवाला है अजमल
बेलहर : थाना क्षेत्र के चतराहन गांव से पुलिस ने मंगलवार की सुबह चार किलो विस्फोटक पदार्थ के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक की पहचान झाझा थाना क्षेत्र के करमा गांव निवासी अजमल हुसैन के रूप में हुई है. उसके पास से एक प्लास्टिक के झोले में रखे दो पॉलीथीन में लगभग चार किलो विस्फोटक पदार्थ बरामद हुआ. पुलिस को उक्त व्यक्ति के झोले में रखे एक पॉलीथीन में सफेद पाउडर की तरह विस्फोटक पदार्थ तथा दूसरे पॉलीथीन में छोटे-छोटे पत्थर जिसमें लाल पीला रंग लगा हुआ पदार्थ बरामद हुआ. पुलिस की पूछताछ में युवक ने बताया कि यह बम बनाने के काम में आता है.
इस संबंध में चौकीदार जानकी यादव के बयान पर बेलहर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. चौकीदार ने अपने लिखित बयान में बताया है कि मंगलवार की सुबह जब हम गांव के कुछ लोगों के साथ सुइया रोड की ओर टहलते हुए जा रहे थे तो मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति सुइया की ओर से आ रहा था.
बेलहर : चार किलो…
इसी दौरान मुझे देखकर मोइटरसाइकिल पर पीछे बैठा एक युवक बाइक से उतरकर भागने लगा, जिसे खदेड़कर पकड़ लिया गया. इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष गौतम बुद्ध ने बताया है कि गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ जारी है. प्रारंभिक जांच में गिरफ्तार युवक अापराधिक चरित्र का प्रतीत होता है. झाझा थाना से उनके अापराधिक चरित्र का इतिहास खंगाला जा रहा है. मालूम हो कि चतराहन गांव बेलहर झाझा व सूइया का सीमावर्ती इलाका है. चतराहन सहित आसपास के फूलहरा, करमा, कर्मटांड, बगरो व बोडवा सहित दर्जनों गांव नक्सल प्रभावित इलाका है. सूत्र बतातें हैं कि गिरफ्तार अभियुक्त विस्फोटक पदार्थ लेकर किसी बड़े संगठन को पहुंचाने की फिराक में थे. हालांकि इन बातों की कोई प्रशासनिक पुष्टि नहीं है.
कहते हैं बेलहर एसडीपीओ
इस संबंध में बेलहर एसडीपीओ विनोद कुमार गुप्ता ने बताया है कि गिरफ्तार अभियुक्त झाझा थाना का निवासी है. जिनका अापराधिक इतिहास झाझा थाना से प्राप्त की जा रही है. साथ ही बरामद विस्फोटक को भी एक्सपर्ट के पास पहचान के लिए भेजी जा रही है. अभी तक की जांच में गिरफ्तार अभियुक्त का किसी नक्सली संगठन व आतंकी कनेक्शन की कोई पुष्टि नहीं हुई है. हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >