डाका पोखर पर प्रशासन ने शांतिपूर्ण तरीके से दिलवाया अर्घ

धोरैया : घटना के बाद डाका पोखर पर पहुंचे विभिन्न गांवों के श्रद्धालु भयाक्रांत थे. अबतक शव बाहर निकलना प्रशासन के लिये भी सिरदर्द बनता जा रहा था. मौके पर पहुंचे प्रभारी ओएसडी, बीडीओ, सीओ व थानाध्यक्ष ने श्रद्धालुओं से शांति व धैर्य से काम लेने की अपील करते हुए उदीयमान सूर्य को अर्घ दिलवाया. […]

धोरैया : घटना के बाद डाका पोखर पर पहुंचे विभिन्न गांवों के श्रद्धालु भयाक्रांत थे. अबतक शव बाहर निकलना प्रशासन के लिये भी सिरदर्द बनता जा रहा था. मौके पर पहुंचे प्रभारी ओएसडी, बीडीओ, सीओ व थानाध्यक्ष ने श्रद्धालुओं से शांति व धैर्य से काम लेने की अपील करते हुए उदीयमान सूर्य को अर्घ दिलवाया. अर्घ दिलावाने के उपरांत ऑपरेशन में लगी एसडीआरएफ टीम को शव खोजने में सफलता हाथ लगी. क्षेत्र में इस तरह की घटना पहली बार बतायी जा रही है.

क्या कहते हैं अधिकारी
घटना के बाद से स्थानीय ग्रामीणों को भी सीख लेने की आवश्यकता है. इस मार्ग पर समस्या के समाधान की दिशा में प्रशासनिक कार्रवाई जल्द शुरू की जायेगी.
वीरेंद्र कुमार, सीओ, धोरैया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >