स्मृति दिवस . शहीद जवानों को दी गयी श्रद्धांजलि, पहुंचे बीएसएफ के उप महानिरीक्षक
किशनगंज : खगड़ा स्थित बीएसएफ सेक्टर हेड क्वार्टर परिसर में शनिवार को पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम आयोजित कर शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई. भारतीय इतिहास में बीएसएफ के लिए यह दिन महत्वपूर्ण है. बताते चलें कि जो बीएसएफ जवान नक्सलियों, आतंकवाद एवं देश विरोधी ताकतों से लोहा लेते हुए शहीद हो जाते हैं. उन जांबाज अर्द्धसैनिक बल के अधिकारी और जवानों की याद में प्रत्येक वर्ष पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है. 2016-17 में देश की रक्षा के लिए
11 बीएसएफ के जवान व अधिकारी शहीद हुए. मौके पर उप महानिरीक्षक देवी सरन सिंह ने शहीद जांबाजों की याद में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उपस्थित जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे जवानों की शहादत कभी भी बेकार नहीं जायेगी. हम आतंकवाद और नक्सलियों को मुहतोड़ जबाब देने के लिए सदैव तत्पर एवं सक्षम हैं. देश की सीमा की रक्षा करना ही हमारा परम कर्तव्य हैं. इस अवसर पर श्री सिंह के साथ 139 वीं बटालियन के कमांडेंट श्री संदीप रावत, सेक्टर हेड क्वार्टर के कमांडेंट दिवाकर कुमार, 109 वीं वाहिनी के टूआईसी अरून कुमार पासवान, 167 वीं वाहिनी के टूआईसी नवीन कुमार सहित सभी आला अधिकारी, अधिनस्थ अधिकारी एवं सभी वाहिनी के जवान मौजूद थे.
कुर्लीकोट प्रतिनिधि के अनुसार
ठाकुरगंज थाना परिसर में थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रंजन कुमार के नेतृत्व में संस्मरण दिवस मनाया गया. थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रंजन कुमार ने बताया कि आज के दिवस संपूर्ण भारतवर्ष में शहीदों के याद में उनके सम्मान में शहादत दिवस के रूप में सेना में शहीद हुए जवानों के प्रति मौन रखकर उनको याद कर उनके आत्मा की शांति और वीरता को लेकर याद किया जाता है. मौके पर सर्किल इंसपेक्टर राजकुमार के साथ थाना के सभी पुलिस बल मौजूद थे. इस मौके पर सर्किल इंस्पेक्टर राजकुमार ने कहा कि देश की आंतरिक एवं बाह्य सुरक्षा में लगे सैनिकों एवं पुलिस कर्मियों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता है. सैनिकों एवं पुलिस की कुर्बानी से ही देश सुरक्षित है. पुलिस संस्मरण दिवस पर सभी शहीद सैनिकों एवं पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गयी. इस मौके पर सअनि प्रेम कुमार सिंह, पुअनी रामस्वरूप कुमार, सअनी दिनेश कुमार, सअनि भोला प्रसाद, सअनि राजकुमार, मुंशी जयप्रकाश कुमार, सहित पुलिस कर्मी मौजूद रहें. वही कुर्लीकोर्ट थाना परिसर में थानाध्यक्ष राहुल कुमार, गलगलिया थाना परिसर में गलगलिया थानाध्यक्ष अरविंद कुमार के नेतृत्व में सभी पुलिस अधिकारी और कर्मी मुख्य रूप से मौजूद रहें.
गलगलिया प्रतिनिधि के अनुसार एसएसबी की 19 वीं वाहिनी मुख्यालय में शहीद दिवस मनाया गया. शहीद हुए जवानों के स्मृति मे एक विशेष कार्यकम कर शहीद दिवस मनाया गया. 19 वीं वाहिनी के सेनानायक अन्थोनी थान्मी ने शहीद दिवस के अवसर पर पुलिस शहीद के बारे में बताया. सेनानायक अन्थोनी थान्मी द्वारा शहीदों को माल्यार्पण किया. जवानों द्वारा शोक शस्त्र सलामी दी गयी और शहीदों के आत्मा की शांति के लिये दो मिनट का मौन रखा गया. इस अवसर पर एसएसबी के पदाधिकारी के साथ साथ जवान मौजूद थे.
