छठ पूजा को ले अधिकारी पहुंचे घाट पर
गलगलिया : पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने गलगलिया थाना क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण करने के बाद मेची नदी घाट और बक्सभीट्ठा घाट का भी जायजा लिया. एसपी ने मेची नदी घाट में आने वाली श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि घाट पर साफ-सफाई एवं स्वच्छता का विशेष […]
गलगलिया : पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने गलगलिया थाना क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण करने के बाद मेची नदी घाट और बक्सभीट्ठा घाट का भी जायजा लिया. एसपी ने मेची नदी घाट में आने वाली श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि घाट पर साफ-सफाई एवं स्वच्छता का विशेष तौर पर ध्यान रखने का निर्देश दिया.
उन्होंने मेची तट पर चलंत शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा. स्थानीय लोगों ने उन्हें जानकारी दी कि पड़ोसी देश नेपाल से भी श्रद्धालु यहां छठ व्रत करने आते हैं तथा इस घाट का क्षेत्र में विशेष महत्व है. एसपी ने थानाध्यक्ष को मेची नदी घाट समेत अन्य घाटों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था किये जाने का निर्देश दिया.
साथ ही उन्होंने कहा कि नदी में बैरिकेटिंग की व्यवस्था की जाय, ताकि छठ व्रति सुरक्षित तरीके से अर्घ्य दे सके. घाट पर रोशनी की भी पर्याप्त व्यवस्था की जाय ताकि असामाजिक तत्व अंधेरे का फायदा उठाकर किसी अप्रिय घटना को अंजाम न दे सके. इस मौके पर गलगलिया थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार मौजूद थे.
कोचाधामन प्रतिनिधि के अनुसार लोक आस्था का महा पर्व छठ को लेकर शनिवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का मुआयना किया. बीडीओ मृत्युंजय कुमार, सीओ ओमप्रकाश भगत, बिशनपुर ओपी प्रभारी अभय कुमार, बिशनपुर, कैरी- बीरपुर सहित अन्य छठ घाटों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने संबंधित पंचायत के मुखिया व पंचायत सचिव को कई दिशा निर्देश भी दिये. उन्होंने कहा कि छठ पर्व शांति पूर्ण वातावरण में संपन्न हो इसके लिए सभी का सहयोग जरूरी है. इस अवसर पर शाहनवाज हैदर सहित कई ग्रामीण मौजूद थे.
दिघलबैंक प्रतिनिधि के अनुसार
लोक आस्था का त्योहार छठ पूजा की तैयारी जोरों पर है.दिघलबैंक प्रखंड क्षेत्रों में तालाबों एवं नदियों को छठव्रतियों की सुविधा का ख्याल करते हुए अंतिम रूप दिया जा रहा है. साथ ही अधिकारियों द्वारा छठ घाटों का निरीक्षण कर व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा. शनिवार को बीडीओ नर्मदेश्वर झा,सीओ राकेश कुमार,थानाध्यक्ष इस्पेक्टर प्रशांत कुमार ने कई छठ घाटों का निरीक्षण किया.जिसमें दिघलबैंक न्यू मार्केट छठ घाट एवं
फुलमनी छठ घाट पर नदी में ज्यादा पानी होने के कारण बैरिकेटिंग किया जाएगा. कई जगहों पर घाटों की सफाई के लिए जेसीबी भी लगाया जायेगा. अति संवेदनशील मोहामारी घठ घाट के निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष इस्पेक्टर प्रशांत कुमार स्थानीय लोगों से बात की एवं घाट पर रात्रि में स्थानीय लोगों को रहने की बात कही. उन्होंने कहा कि विधि व्यवस्था के लिए फ़ोर्स लगाए जाएंगे. मगर घाटों को निगरानी स्वयं की जिम्मेवारी है. छठ पर्व शांति पूर्ण माहौल में संपन्न करने के लिए प्रशासन पूरी तैयारी कर ली है.