ठाकुरगंज : सीमा पार नेपाल के भद्रपुर में लगातार चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो भारतीय चोरों को भद्रपुर पुलिस की गश्ती टीम ने चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा. भद्रपुर थाना पुलिस निरीक्षक कुल प्रसाद चौधरी ने इस बाबत बताया कि झापा जिला जे भद्रपुर राजन चौक से पकड़े गए दोनों चोर किशनगंज जिले के गलगलिया निवासी मो सद्दाम उर्फ चुल्लू पिता-मेहबूब खान 22 वर्ष एवं संजीत सहनी 23 वर्ष सा-दरभंगिया टोला थाना गलगलिया है.
जिसके पास से चोरी किये गए सोने तथा चांदी के गहने के साथ चाकू एवं ताला तोड़ने वाले औजार बरामद हुए हैं. उन्होंने बताया कि भद्रपुर भानूनगर स्थित कमला उपाध्याय के घर से चोरी कर भागने के क्रम में पुलिस ने उक्त दोनों को चोरी के समान सहित पकड़ने में सफल हुई. उपाध्याय सपरिवार भद्रपुर से बाहर गए हुए थे. इसी दौरान मौका देख चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया. दोनों ने अपने बयान में कहा कि वह गलगलिया में रहते हैं और लगातार भद्रपुर आके यहां के अपने सहयोगियों के साथ अगले शिकार की तलाश करते हैं और शाम होते ही समूह बनाकर चोरी की घटना को अंजाम देते हैं.
इस कार्रवाई के बाद इन चोरों से हुए पूछताछ के बाद पुलिस चोरी की घटना में संलग्न समूह के अन्य लोगों की खोज करने में जुटी है. पूछ-ताछ में खुलासा हुआ कि भद्रपुर में भी इस गिरोह के नेपाल निवासी चोर हैं. जिनका काम रैकिंग करना एवं योजना बनाकर बाहर के चोर से चोरी की घटना करवाना होता है.पकड़े गए दोनों को आवश्यक कार्रवाही हेतु जिला पुलिस मुख्यालय झापा भेज दिया गया है.स्थानीय लोगों ने बताया कि भद्रपुर नगर क्षेत्र में चोरी की घटना बढ़ने से लोग काफी दुखी हैं. नेपाल पुलिस ने गलगलिया थाना पहुंचकर घटना की सूचना गलगलिया पुलिस को दी गई. गलगलिया थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने कहा कि मो सद्दाम उर्फ चुल्लू पेशेवर चोर है और इसके गिरोह तक में कौन लोग शामिल हैं इसकी जांच की जा रही है.
