ठाकुरगंज पुलिस छावनी में तब्दील एसएसबी जवान लगा रहे गश्त

किशनगंज : जिले के ठाकुरगंज प्रखंड मुख्यालय मंगलवार को भी छावनी में तब्दील रहा. तमाम आला अधिकारियों के साथ भारी संख्या में एसएसबी के जवान व पुलिस बल ठाकुरगंज शहर में मौजूद है. रविवार से ही पूरा प्रखंड मुख्यालय छावनी के शक्ल में तब्दील है. रविवार को ठाकुरगंज में हुई घटना के बाद तीसरे दिन […]

किशनगंज : जिले के ठाकुरगंज प्रखंड मुख्यालय मंगलवार को भी छावनी में तब्दील रहा. तमाम आला अधिकारियों के साथ भारी संख्या में एसएसबी के जवान व पुलिस बल ठाकुरगंज शहर में मौजूद है. रविवार से ही पूरा प्रखंड मुख्यालय छावनी के शक्ल में तब्दील है. रविवार को ठाकुरगंज में हुई घटना के बाद तीसरे दिन इलाके में जनजीवन तो पटरी पर लौट आया है. परन्तु प्रशासन ने एहतियातन कई कदम उठाये हैं. मंगलवार को भी जगह जगह पुलिस बल की तैनाती की गई है.

हर चौक चौराहे और धर्मिक स्थलों पर पुलिस बल तैनात हे वही कई सवेदनशील स्थलों पर एसएसबी के जवान गश्त लगा रहे है. सोमवार रात्रि कुछ इलाकों में पत्थर बाजी की अफवाह के बाद प्रसाशन ने एहतियातन सुरक्षा बलो के संख्या में वृद्धि कर दी थी और हर सवेदन शील स्थल पर एसएसबी की तैनाती कर दी थी जिसके बाद असामाजिक तत्वों के तेवर ठंडे पड़ गए.

वही सदर डीएसपी पन्ना सिंह, पुलिस निरीक्षक राजकुमार,थानाध्यक्ष रंजन कुमार, कुर्लिकोट थानाध्यक्ष राहुल कुमार,गलगलिया थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार लगातार गस्ती करते देखे गए. रह रहकर पुलिस बल सड़क पर घूमता रहा व लोगों की शांत करने में जुटी रही.

चौक-चौराहे पर पुलिस बल तैनात : ठाकुरगंज में हुए घटना के बाद पूरा बाजार पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है.धर्म स्थलों व मुख्य स्थानों पर पुलिस की तैनाती जारी है.पुलिस प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है.प्रशासन असामाजिक तत्वों पर करवाई करने को लेकर जांच में लगी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >