दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये हैं. पूजा को लेकर सुरक्षा में पुलिस पदाधिकारियों जवानों को तैनात किया गया है. जबकि मेले की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाये गये हैं. और नो इंट्री व वन वे सिस्टम लागू किया है़
किशनगंज : सभी पूजा पंडालों में मां दुर्गा के मूर्ति की स्थापना होने के साथ पंडालों की रौनक बढ़ गयी है़ जिले में कुल 180 पूजा समिति द्वारा दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है़ जिसमें जिला मुख्यालय में लगभग दो दर्जन जगहों पर पूजा समिति द्वारा दुर्गा पूजा का आयोजन होता है़ शहरी क्षेत्र में पड़ने वाले मुख्य पूजा पंडालों जहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होती है, उनमें रूईधासा पूजा समिति, मनोरंजन क्लब पूजा समिति, डे मार्केट दुर्गा बाड़ी पूजा समिति, पश्चिमपाली पूजा समिति, सुभाषपल्ली पूजा समिति, बड़ीकोठी पूजा समिति, मिलनपल्ली पूजा समिति, खगड़ा पूजा समिति, धरमगंज पूजा समिति, डुमरिया भट्ठा पूजा
समिति, रेलवे कॉलोनी पूजा समिति, माधव नगर पूजा समिति, रामपुर पूजा समिति, फरिंगोला पूजा समिति, रौलबाग पूजा समिति, कसेरापट्टी पूजा समिति शामिल है़ पूजा पंडालों को देखने एवं मां दुर्गा के दर्शन के लिए अधिकांश रूप से अष्टमी एवं नवमी अर्थात आज गुरुवार को एवं कल शुक्रवार को सड़कों पर भारी भीड़ होती है़ लोगों को पैदल चलना मुश्किल होता है़ ऐसे में वाहनों का परिचालन लोगों को और मुश्किल पैदा करती है़ वाहन के परिचालन के कारण जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है़ ग्रामीण क्षेत्र से भी लोग पूजा देखने किशनगंज आते है़ ऐसे में भीड़ एवं जाम की समस्या से निबटने के लिए जिला प्रशासन ने जगह जगह पार्किंग, नो इंट्री एवं वन वे सिस्टम लागू किया है़ इसके लिए जगह जगह सुरक्षा बल तैनात किये गये है़ नो इंट्री वाले जगह पर बैरिकेटिंग की व्यवस्था रहेगी़
