विश्वकर्मा पूजा को लेकर शहर में बढ़ी चहल-पहल

आस्था . आकर्षक ढंग से सजाये गये हैं शहर के पंडाल रेल परिसर, बस स्टैंड, टैक्सी स्टैंड, बीएसएनएल, बीएसएफ कैंप परिसर सहित कई प्रतिष्ठानों में विश्वकर्मा पूजा की हो रही है तैयारी. किशनगंज : विश्वकर्मा पूजा की तैयारी को लेकर शहर के बाजार में शुक्रवार को विशेष चहल पहल दिखी. दूर दराज के इलाकों से […]

आस्था . आकर्षक ढंग से सजाये गये हैं शहर के पंडाल

रेल परिसर, बस स्टैंड, टैक्सी स्टैंड, बीएसएनएल, बीएसएफ कैंप परिसर सहित कई प्रतिष्ठानों में विश्वकर्मा पूजा की हो रही है तैयारी.
किशनगंज : विश्वकर्मा पूजा की तैयारी को लेकर शहर के बाजार में शुक्रवार को विशेष चहल पहल दिखी. दूर दराज के इलाकों से पूजा सामग्री सहित अन्य सामान की खरीदारी करने लोग शहर के बाजार में उमड़ पड़े. वहीं छोटे मोटे कल कारखाने सहित गैरेज मालिक अपने अपने प्रतिष्ठानों को आकर्षक रूप से सजाने में जुटे दिखे. रेल परिसर, बस स्टैंड, टैक्सी स्टैंड, बीएसएनएल, बीएसएफ कैंप परिसर आदि कई प्रतिष्ठानों में बाबा विश्वकर्मा की पूजा के लिए आकर्षक
पंडालों का निर्माण किया गया है. वहीं मूर्तिकार धर्मेंद्र कुमार भी विश्वकर्मा की मूर्ती को अंतिम रूप देने में जुटे दिखे. विश्वकर्मा पूजा को लेकर जिले में धर्म की दीवार टूटती नजर आयी. हर छोटे बड़े गैरेज में जहां हर समुदाय के लोगों ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना को लेकर तन मन से लगे दिखे़ गौरतलब है कि यह पूजा मशीनरी, यांत्रिक दुकानों पर की जाती है. पंडित ने बताया कि भगवान विश्वकर्मा की पूजा करने से भगवान उन्हें हर कार्य में कुशलता प्रदान करते हुए उनके मशीनरी को सही सलामत रखते हैं. श्रद्धालुओं के विघ्न बाधाओं को दूर करते हैं. इसलिए भगवान विश्वकर्मा की पूजा का एक अलग महत्व ही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >