डूबने से युवक की मौत युवक नदी की धार के समीप घूमने गया था

बहादुरगंज : स्थानीय थाना क्षेत्र के लोहागाड़ा हाट समीप नदी की धार में डूब जाने से 18 वर्षीय एक युवक की असामयिक मौत हो गयी़ बताया जाता है कि मानसिक रूप से बीमार चल रहा युवक नदी की धार के समीप घुमने गया था़ जहां अचानक ही गहरे पानी में पैर चले जाने से वह […]

बहादुरगंज : स्थानीय थाना क्षेत्र के लोहागाड़ा हाट समीप नदी की धार में डूब जाने से 18 वर्षीय एक युवक की असामयिक मौत हो गयी़ बताया जाता है कि मानसिक रूप से बीमार चल रहा युवक नदी की धार के समीप घुमने गया था़ जहां अचानक ही गहरे पानी में पैर चले जाने से वह नदी की धार में समा गया़ परिजनों की पहल पर कड़ी मशक्कत के बाद मछुआरों ने शव को बाहर निकाला़ हालांकि सूचना के अनुसार यहां के बीडीओ जुल्फिकार आदिल व सीओ सहदुल हक भी घटना स्थल पर जा पहुंचे एवं प्रशासनिक पहल के बीच शव को ढूंढ निकालने के लिए महाजाल भी मंगाया जा चुका था़ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >