खाते से मिल रहा लाभ

राशि निकासी के लिए बैंकों के चक्कर लगाने व लाइन में खड़े होने की नहीं है आवश्यकता छत्तरगाछ : पोठिया प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में जन-धन योजना अंतर्गत शून्य बैलेंस पर पूर्व में खोले गये बैंक खातों से बाढ़पीड़ितों को वर्तमान समय में काफी लाभ मिल रहा है. लोग केंद्र सरकार की इस योजना का […]

राशि निकासी के लिए बैंकों के चक्कर लगाने व लाइन में खड़े होने की नहीं है आवश्यकता

छत्तरगाछ : पोठिया प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में जन-धन योजना अंतर्गत शून्य बैलेंस पर पूर्व में खोले गये बैंक खातों से बाढ़पीड़ितों को वर्तमान समय में काफी लाभ मिल रहा है. लोग केंद्र सरकार की इस योजना का लाभ घर बैठे ले रहे हैं. मालूम हो कि पोठिया प्रखंड के बाढ़पीड़ितों को सरकार द्वारा आरटीजीएस के माध्यम से जीआर की राशि सीधे उनके बैंक खाते में डाला जा रहा है.
इसमें अधिकतर बाढ़ पीड़ितों के बैंक खाते जन-धन योजना के है. जन-धन योजना अंतर्गत खुले बैंक खातों के कारण बाढ़ पीड़ितों को जीआर की राशि के निकासी के लिए बैंकों के चक्कर लगाने एवं लाइनों में खड़े होने की आवश्यकता नहीं है. बैंक के बीसी सीधे पीड़ितों के द्वार तक पहुंच रहे हैं. बाढ़पीड़ितों ने माना की केंद्र सरकार की दूरदर्शी नीतियों का अब उन्हें लाभ मिल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >