किशनगंज : अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, द्वितीय सह विशेष न्यायाधीश (उत्पाद) सत्येंद्र कुमार पांडेय ने दरभंगा के किलाघाट थाना क्षेत्र स्थित शिवाजी चौक निवासी अशोक सहनी व हरिओम कुमार को 10-10 वर्षों के कारावास एवं एक लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनायी है. जुर्माना नहीं देने पर एक-एक साल की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी.
जानकारी के अनुसार, 18 जनवरी, 17 को किशनगंज बस स्टैंड में जांच के दौरान प्याज से लदे ट्रक में छिपाकर रखी गयी 56 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गयी थी. शराब के साथ दो तस्करों अशोक सहनी व हरिओम कुमार को गिरफ्तार किया गया था. अभियोजन पक्ष की ओर से एपीपी सत्य नारायण प्रसाद साहा ने दलील दी.
