बाढ़ का तांडव . दर्जनों आदिवासी परिवार पहुंचे समाहरणालय
13 अगस्त को आये भीषण बाढ़ के बाद आदिवासी परिवार आपने घर से बेघर हो गये है़ं जहां लोगों का घर था, वहां अब नदी की धारा बह रही है ़
पोठिया : गुरुवार को बेलवा हालामाला पंचायत के ताराबाड़ी व अंधवाकोल बस्ती के दर्जनों आदिवासी परिवार आवासीय जमीन की मांग को लेकर समाहरणालय जिलाधिकारी पंकज दीक्षित से मिलने पहुंचे़ आदिवासियों ने जिला पदाधिकारी के कार्यालय में आवेदन देकर उन्हें जानकारी दी कि हम सभी 13 अगस्त को आये भीषण बाढ़ के बाद अपने घर से बेघर हो गये है़ं जहां हम लोगों का घर था वहां अब नदी की धारा बह रही है एवं उस धार के साथ हमारे घर का सारा सामान व कई परिवारों का तो घर भी उस धार के साथ बह गया़ समाजसेवी शौकत अली ने बताया कि आदिवासी ग्रामीणों का घर बाढ़ का पानी घुसने से तबाह हो गया है और वे लोग उस दिन से शरणार्थी के रूप में मध्य विद्यालय हालामाला में किसी तरह से अपना जीवन यापन कर रहे है़ं
श्री अली ने बताया कि मेरी संस्था फिलहाल बाढ़ पीड़ित आदिवासी परिवारों को हर संभव मदद कर रही है़ उन्होंने जिलाधिकारी से यह मांग की कि हालामाला पंचायत अंतर्गत बिहार सरकार की खाली जमीन हम सभी आदिवासी ग्रामीणों को आवास के लिए जमीन उपलब्ध करायी जाये ताकि आदिवासी समुदाय के लोग एक जगह स्थायी रूप से रह सके़ जिलाधिकारी के पास आवेदन लेकर आदिवासी परिवारों के मुखिया तुर्की हांसदा, दिलीप हांसदा, आजाद मुर्मू, तालामई मुर्मू, सुनील मुर्मू, विनोद हांसदा, मोहन मुर्मू, जीनोद मुर्मू,सोम मुर्मू, तुर्सी मुर्मू, ताला मुर्मू, शांति हांसदा, रमेश हांसदा, समाजसेवी शौकत अली व कई अन्य आदिवासी परिवार पहुंचे़
