दिघलबैंक : एसएसबी 12 वीं वाहिनी की (ए) कंपनी मोहामारी के जवानों ने मंगलवार मध्य रात्रि बॉर्डर पिलर संख्या 131/1 के निकट दो मवेशियों को जब्त किया. कंपनी प्रभारी विकास चंद्र विश्वास ने बताया कि सीमा पर स्पेशल पेट्रोलिंग पार्टी गस्ती कर रहा था. करीब रात्रि 12 बजे भारतीय क्षेत्र में कुछ हलचल हुई. जवानों ने उसे रुकने का इशारा किया तो तस्कर मवेशी छोड़ नेपाल की ओर भाग गया. जब्त मवेशियों की कीमत 18 हजार बताई जा रही है. जिसमें एक गाय एवं एक छोटा बैल है. इस कारवाई में एएसआइ निसम किनो, संतोष नेवार, शक्ति प्रताप, धर्मेंद्र सिंह, श्रवण राव, श्रावण नाथ साथ थे.
एसएसबी जवानों ने किया दो मवेशी जब्त, तस्कर फरार
दिघलबैंक : एसएसबी 12 वीं वाहिनी की (ए) कंपनी मोहामारी के जवानों ने मंगलवार मध्य रात्रि बॉर्डर पिलर संख्या 131/1 के निकट दो मवेशियों को जब्त किया. कंपनी प्रभारी विकास चंद्र विश्वास ने बताया कि सीमा पर स्पेशल पेट्रोलिंग पार्टी गस्ती कर रहा था. करीब रात्रि 12 बजे भारतीय क्षेत्र में कुछ हलचल हुई. जवानों […]
