नदियों का जल स्तर बढ़ा, सहमे लोग

बाढ़ का तांडव . विद्यालय जाने वाली सड़क पानी के बहाव से कट गयी पश्चिमी हिस्से में बसे मंदिर टोला, डाकूपाड़ा, पलसा, राहीमुनि, पत्थरघट्टी ग्वालटोली में बाढ़ का पानी कर गया है प्रवेश. दिघलबैंक : प्रखंड के पूर्व और पश्चिम ओर से बहने वाली कनकई, बूढ़ी कनकई नदियों का जलस्तर काफी बढ़ गई है. जिस […]

बाढ़ का तांडव . विद्यालय जाने वाली सड़क पानी के बहाव से कट गयी

पश्चिमी हिस्से में बसे मंदिर टोला, डाकूपाड़ा, पलसा, राहीमुनि, पत्थरघट्टी ग्वालटोली में बाढ़ का पानी कर गया है प्रवेश.

दिघलबैंक : प्रखंड के पूर्व और पश्चिम ओर से बहने वाली कनकई, बूढ़ी कनकई नदियों का जलस्तर काफी बढ़ गई है. जिस कारण नदियों के किनारे बसे दर्जनों गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है तथा किनारे पर कटाव जारी है. बिहारी टोला गांव से विद्यालय जाने वाली कच्ची सड़क पानी की बहाव से कट गया है. जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित है. वही हाल प्रखंड के पश्चिमी हिस्से में बसे मंदिर टोला, डाकूपाड़ा, पलसा, राहीमुनि, पत्थरघट्टी ग्वालटोली में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है.

वहां के लोग जरूरत की सामान लेकर सुरक्षित जगहों की खोज कर रहे हैं. राहीमुनि गांव के चचरी का पुल भी बाढ़ के पानी से बह चुका है. जिस कारण दूसरी तरफ के लोगों का मुख्यमार्ग से संपर्क टूट गया है. ज्ञात हो कि बुधवार रात्रि से शुरू हुई बारिश गुरुवार के शाम तक होती रही. जिस कारण नदियों के जलस्तर में काफी वृद्धि हुई है. सीओ राकेश कुमार ने बताया कि उन्होंने कई गांवों का निरीक्षण किया तथा बताया कि किनारे पर बसे गांवों में पानी घुसी है मगर बाढ़ जैसे हालात नहीं है. अगर पानी इसी प्रकार बढ़ता रहा तो राहत व बचाव कार्य शुरू की जाएगी.

सीओ ने लिया जायजा

पौआखाली : बूढी कनकई नदी के कटान से प्रभावित ग्राम पंचायत पौआखाली के फूलबाड़ी, केलाबाड़ी, शीमलबाड़ी, मीरभिट्टा आदि गांवों में सीओ मो इस्माईल और जल निस्सरण विभाग के कनीय अभियंता बिनोद कुमार ने संयुक्त रूप से कटाव ग्रस्त जगहों का बारी बारी से जायजा लिया है. ग्रामीणों ने कटावरोधी कार्य के लिए ठाकुरगंज सीओ मो इस्माईल को लिखित आवेदन सौंपा है़ एनएच 327 ई पर मीरभिट्टा पुल के पश्चिम उत्तर साइड में सड़क के फ़्लैक में भी कटावरोधी कार्य करने की मांग की गई है. सीओ मो इस्माईल ने कहा है कि सभी चिन्हित जगहों का स्थल निरीक्षण कर एक रिपोर्ट तैयार कर जिले के वरीय पदाधिकारी को सौंपने की बात कही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >