किशनगंज. किशनगंज में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे है. कई स्तरों में सुरक्षा ऐसी पुख्ता की जा रही है कि परिंदा भी पर ना मार सके. केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे में सुरक्षा के मद्देनजर हवाई अड्डा से एमजीएम मेडिकल कॉलेज जाने वाले मार्ग के आसपास अस्थायी दुकानों को हटवाया जा रहा है. एयरपोर्ट से एमजीएम जाने वाले मार्ग में करीब एक दर्जन स्थानों पर बैरिकेटिंग की जा रही हैं. साथ ही सुरक्षा को लेकर शहर में लगवाएं गये सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त किया जा रहा है. इसके अलावे अतिरिक्त कैमरे भी लगवाएं जा रहे है.
सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है
एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में भी प्रत्येक दिन राज्य के अलावे केंद्रीय सुरक्षा बलों के द्वारा भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है. एमजीएम में प्रवेश व निकासी मार्ग के बारे में भी जानकारी ली जा रही है. शहर से होकर गुजरने वाली एनएच 27 में जो रेलिंग बनायी थी वह कई जगह टूटी हुई है. इसकी घेराबंदी की जा रही है. वहीं कई स्थानों में बास व बल्लियों से रास्ते का घेराव किया जा रहा है. शहर से सटे बिहार बंगाल सीमा के चेक पोस्टों पर भी वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है.
सड़क किनारे से हटाया जा रहा अतिक्रमणकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन को लेकर जिले में प्रशासन अतिक्रमण को लेकर सख्त है. गृहमंत्री के दौरे से ठीक पहले जहां कई जगहों पर अतिक्रमण हटाया गया. वहीं कहीं जगहों पर सड़क किनारे अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी दी गई कि जल्द से जल्द जगह को अतिक्रमण मुक्त कर दें. इस दौरान मौके पर नगर परिषद किशनगंज के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक कुमार, एसआई शाहनवाज आलम, एएसआई अंजनी कुमार, एसआई उदय कुमार सहित पुलिस बल मौजूद था.
फोर लेन की रैलिंग को दुरूस्त करने का कार्य जारी
फोरलेन पर स्थित रेलिंग को भी दुरूस्त किया जा रहा है. बुधवार की देरशाम को रेलिंग की मरम्मती का कार्य जोर शोर से किया जा रहा था. कई जगह क्षतिग्रस्त रेलिंग की जगह बांस बल्ले को बांधा गया था. सदर थाना व स्टेशन के सामने स्थित क्षतिग्रस्त रैलिंग में दुरूस्त करने का कार्य जारी है. देरशाम तक वेल्डिंग का कार्य जारी था.
