खेसारी लाल यादव के टीजर ने इंटरनेट पर मचाया बवाल, 7 मिलियन से ज्यादा लोगों ने टीजर को देखा

भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के फिल्म के टीजर को दर्शक खूब पसंद कर रहें है. आपको बता दें कि संघर्ष 2 फिल्म के टीजर को अबतक 7 मिलियन से ज्यादा लोगों ने यूट्यूब पर देखा है. लोग लगातार इस फिल्म के टीजर को देख रहे है. इसे खूब पसंद कर रहें है.

भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के फिल्म के टीजर को दर्शक खूब पसंद कर रहें है. आपको बता दें कि संघर्ष 2 फिल्म के टीजर को अबतक 7 मिलियन से ज्यादा लोगों ने यूट्यूब पर देखा है. लोग लगातार इस फिल्म के टीजर को देख रहे है. इसे खूब पसंद कर रहें है. साथ ही जमकर लाइक और कंमेट भी कर रहें है. आपको बता दें कि इस फील्म के टीजर को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है. लोगों को खेसारी लाल यादव का अलग अंदाज खूब भा रहा है. हालांकि, इस टीजर में फिल्म को लेकर ज्यादा कुछ रिवील नहीं किया जा रहा है. लेकिन फिर भी इस टीजर को लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है.

पांच सालों से था इंतजार

इस टीजर में खेसारी एक्शन करते नजर आ रहे है. बता दें कि करीब पांच सालों से लोग इस फिल्म का इंतेजार कर रहे थे. वहीं टीजर के सामने आने के बाद भोजपुरी दर्शक इसे पसंद भी कर रहें है. इस फिल्म में खेसारी का अंदाज उनके बाकि फिल्मों से काफी अलग नजर आ रहा है. खेसारी इस टीजर में एक्शन कर रहे है. वह बैंकाक और पटाया में नजर आ रहे है.टीजर में माही श्रीवास्तव, मेघाश्री, सबा खान, विनोद मिश्रा और सामर्थ चतुर्वेदी भी नजर आ रहें है. इस टीजर की सफलता से फिल्म की सफलता का भी अंदाजा लगाया जा सकता है.

टीजर की सफलता से कलाकार खुश

संघर्ष के टीजर में 90 के दशक के लेजेंडरी अभिनेता सुरेश ओबेरॉय की आवाज भी सुनने को मिल रही है. बताया जा रहा है कि यह फिल्म साल 2023 की आने वाली सबसे सफल फिल्मों में से एक साबित होगी. फिल्म की शूटिंग देश से लेकर विदेश तक में हुई है. गौरतलब है कि फिल्म के टीजर की सफलता से फिल्म के कलाकार भी काफी खुश है.

Published By: Sakshi Shiva

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >