खान सर-रौशन आनंद विवाद के बीच शिक्षा मंत्री सख्त, सभी कोचिंग संस्थानों को दी चेतावनी

Khan Sir Coaching Controversy: खान सर और रौशन आनंद के बीच विवाद का मामला कोर्ट में हैं. इस बीच शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी सख्त हो गए हैं. उन्होंने बिहार के सभी कोचिंग संस्थानों को चेतावनी दे दी है. एक कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री ने अपनी बात रखी.

Khan Sir Coaching Controversy: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा है कि कोचिंग संस्थान पढ़ाई के लिए होते हैं. यह जगह वर्चस्व की जंग या फिर लड़ाई-झगड़े के लिए नहीं है. खान सर और रौशन आनंद के बीच विवाद को लेकर कोर्ट में मामला चल रहा है. इस बीच शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने सभी कोचिंग संस्थानों को चेतावनी दी.

मंत्री मिथिलेश तिवारी ने और क्या कहा?

एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने यह भी कहा, कोचिंग के संचालक अपने मुख्य उद्देश्य से भटक गए हैं. पढ़ाई को छोड़ वे विवाद और गुटबाजी की राह पर चल दिए हैं. यह सरकार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी. उन्होंने यह भी कहा कि इस पूरे मामले को लेकर सरकार गंभीर है. इस विवाद में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जा रहा है.

कोचिंग संचालक पर लिया जाएगा एक्शन

मंत्री मिथिलेश तिवारी ने यह भी कहा, अगर आगे से कोई भी कोचिंग संचालक इस तरह के अमर्यादित हरकत में शामिल पाया गया तो, उसके खिलाफ कठोर कदम उठाए जायेंगे. उनके खिलाफ कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार बिहार में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर, अनुशासित और पारदर्शी बनाने को लेकर काम कर रही है.

कोर्ट में चल रहा खान सर-रौशन आनंद का मामला

खान सर और रौशन आनंद का मामला कोर्ट में चल रहा है. पटना सिविल कोर्ट में शुक्रवार को खान सर फायरिंग मामले से जुड़े दो अहम मामलों पर सुनवाई हुई. एक तरफ ज्ञान बिंदु जीएस एकेडमी के निदेशक रौशन आनंद की जमानत याचिका पर बहस होनी थी, वहीं दूसरी ओर खान सर के दोनों निजी सुरक्षा गार्डों की बेल पर भी सुनवाई हुई. लेकिन दोनों मामलों में अंतिम फैसला नहीं हो सका. अब दोनों मामलों की अगली सुनवाई सोमवार को होगी.

Also Read: पटना में 2 दिन मैंगो फेस्टिवल का आयोजन, 3 हजार रुपये किलो मिलेगा जापानी मियाजाकी आम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >