जिला परिषद अध्यक्ष ने सड़क निर्माण योजना की लिया जायेगा

खगड़िया के बेलदौर में जिला परिषद अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव ने 45 लाख की सड़क निर्माण योजना का निरीक्षण किया और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।

खगड़िया. बेलदौर प्रखंड के कैंजरी पंचायत स्थित जिला परिषद क्षेत्र संख्या 11 में जिला परिषद अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव ने योजनाओं को निरीक्षण किया. इस दौरान जिला परिषद की अनुशंसा से स्वीकृत 45 लाख रुपये का सड़क निर्माण योजना का जायजा लिया. जिला परिषद अध्यक्ष ने बताया कि स्थानीय स्तर पर उत्पन्न कुछ विवाद के कारण यह महत्वपूर्ण जन हितकारी योजना लंबे समय से लंबित थी. सभी संबंधित पक्षों एवं ग्रामीणों के साथ बैठकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में चर्चा की. कहा कि आपसी सहमति से विवाद का समाधान कराया गया. इस अवसर पर ग्रामीणों की समस्याओं, सुझावों एवं विकास संबंधी अपेक्षाओं को भी सुना. कहा कि अब आगामी 7 दिनों के भीतर सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ होना सुनिश्चित हो गया है. उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास सबसे बड़ी जिम्मेदारी है. क्षेत्र के समग्र विकास, जनहित और प्रत्येक नागरिक की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध रहूंगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >