अलौली के तिलक नगर में सर्पदंश से युवक की मौत

ग्रामीणों ने बताया कि बीते सोमवार की शाम शंकर सदा पानी भरे गड्ढे में घोंघा चुन रहा था

अलौली. थाना क्षेत्र के तिलक नगर में सर्पदंश से युवक की मौत हो गयी. घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है. बताया जाता है कि तिलक नगर निवासी भोला सदा के 42 वर्षीय पुत्र शंकर सदा घर में सोया हुआ था. इसी दौरान देर रात शंकर सदा की मौत हो गयी. ग्रामीणों ने बताया कि बीते सोमवार की शाम शंकर सदा पानी भरे गड्ढे में घोंघा चुन रहा था. इसी दौरान विषैला सर्प ने डंस लिया. शंकर सदा घर में आकर सो गया. किसी को किसी तरह की जानकारी नहीं दी. देर रात उसकी मौत हो गयी. लोगों ने बताया कि घोंघा चुनने के दौरान शंकर सदा को विषैला सर्प ने डंस लिया, जिसके कारण उसकी मौत हो गयी. अलौली पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इधर, घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था. थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है. रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा. कैसे मौत हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >