शोभनी में युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान

गंगौर थाना क्षेत्र के जहांगीरा पंचायत शोभनी गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

खगड़िया. गंगौर थाना क्षेत्र के जहांगीरा पंचायत शोभनी गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना शुक्रवार देर रात की बतायी जा रही है. शनिवार को पुलिस शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. बताया जाता है कि शोभनी गांव के वार्ड संख्या 9 निवासी सुरेश सिंह के पुत्र हेमंत कुमार ने बीते शुक्रवार की रात घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया. बताया जाता है कि हेमंत दो दिन पहले ससुराल से घर आया था. पत्नी सहरसा जिले के कटरा गांव में रहती है. कयास लगाया जा रहा है कि पारिवारिक कलह को लेकर हेमंत ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है. घटना के बाद से मृतक के घर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >