चोरी के सामान के साथ युवक गिरफ्तार

सुशील कुमार की पत्नी शिवानी कुमारी द्वारा थाना में चोरी की शिकायत किया गया था

मानसी. थाना क्षेत्र के बलहा बाजार वार्ड संख्या 13 में हुई चोरी मामले में पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान पुलिस ने बरामद किया है. बलहा बाजार निवासी सरयुग साह के पुत्र सुशील कुमार उर्फ मंटू साह के घर में चोरी की घटना हुई थी. सुशील कुमार की पत्नी शिवानी कुमारी द्वारा थाना में चोरी की शिकायत किया गया था. चोर घर के पीछे का दो दरवाजे का ताला तोड़ घर में घुसकर इन्वर्टर, बैटरी, पंखा, एलसीडी टीवी,जेबर सहित नगदी रुपए की चोरी कर लिया था. मानसी पुलिस की लगातार छापेमारी कर दो चोर को गिरफ्तार. थाना अध्यक्ष शुभम कुमार पाण्डेय ने बताया कि कांड संख्या 240/24 दर्ज कर दो अभियुक्त थाना क्षेत्र के बलकुंडा गांव निवासी दिलीप कुमार सिंह के पुत्र दिवाकर कुमार को एलसीडी एवं अन्य सामग्री के साथ गिरफ्तार किया है. बताया कि बलकुंडा निवासी जोगी सिंह के पुत्र सत्तन कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >