चूकती में देसी कट्टा, पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

गिरफ्तार युवक का आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है

मानसी. पुलिस एवं डीआईयू के संयुक्त कार्रवाई में एक युवक को देसी कट्टा, अर्द्धनिर्मित पिस्टल और एक जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. मानसी पुलिस ने चूकती गांव निवासी राजदीप यादव के पुत्र श्रवण कुमार को 01 देसी कट्टा, 01 अर्द्धनिर्मित पिस्टल, 01 जिन्दा कारतूस एवं 01 मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक का आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है. मौके पर प्रभारी डीआईयू पुनि पल्लव, थानाध्यक्ष रंजीत कुमार, शुभम कुमार पांडेय, रफीक आलम आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >