लहेरियाकट बाइक चला रहे युवक ने राहगीर को रौंदा, मौत, घटना नगर थाना क्षेत्र के एमजी मार्ग की

मृतक की पहचान भदास निवासी मो.आसीन के रूप में हुई.

मृतक की पहचान भदास निवासी मो.आसीन के रूप में हुई. खगड़िया. लहेरियाकट बाइक चला रहे युवक ने राहगीर को रौंद दिया. जिसके कारण राहगीर युवक की मौत हो गई. घटना नगर थाना क्षेत्र के एमजी मार्ग में हुई. बताया जाता है कि गंगौर थाना क्षेत्र के भदास निवासी मो. आसीन बाइक गैरेज में काम करता था. 19 वर्षीय आसीन गैरेज के लिए सामान खरीदने के लिए सड़क पार कर रहा था. इसी दौरान लहेरियाकट बाइक चला रहे युवक ने आसीन को रौंद दिया. स्थानीय लोगों ने गंभीर स्थिति में जख्मी युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया. स्थानीय लोगों ने बताया कि गुरूवार की देर शाम एमजी मार्ग में हुई घटना के कारण युवक की मौत हो गई. स्थानीय लोगों ने लहेरियाकट बाइक चला रहे युवक को पकड़ने की कोशिश किया. लेकिन युवक बाइक छोड़ फरार हो गया. इधर, स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी नगर पुलिस को दी. पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की. बाइक को जब्त करने की कार्रवाई की जा रही है. घटना की जानकारी की मृतक के परिजनों को दी गई. सामाचार प्रेषण तक अस्पताल में लोगों की भीड़ लगी रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >