बाइक से गिरने से युवक घायल

बाइक से गिरने से युवक घायल

खगड़िया. बेलदौर थाना क्षेत्र के माली गांव में अनियंत्रित बाइक से गिरने से युवक घायल हो गया. घायल की पहचान बेलदौर थाना क्षेत्र के पिरनगड़ा गांव निवासी सुबोध पासवान के पुत्र पांडव कुमार के रूप में हुई. घायल ने बताया कि घर से बाजार जाने क्रम में बाइक अनियंत्रित हो गयी. परिजनों ने आनन-फनन में घायल को सदर अस्पताल ले गया.

सर्पदंश से किशोर मूर्छित

खगड़िया.

नगर परिषद क्षेत्र के हरदाशचक में खेलने के दौरान निरंजन पासवान के पुत्र गुलशन कुमार को सर्प ने दंश लिया. परिजनों ने किशोर को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गया.

बाइक सवार जख्मी

खगड़िया.

जिले के ईमली ढाला के समीप बच्चे को बचाने में बाइक सवार युवक घायल हो गया. घायल की पहचान गंगौर थाना क्षेत्र के बुधवन गांव निवासी सचिन कुमार के रूप में हुई. घायल के परिजनों ने बताया कि सचिन ईमली में रिश्तेदार के यहां जा रहा था. वहीं ईमली ढाला के पास बाइक के सामने एक बच्चा आ गया, जिसको बचाने में बाइक सवार गिर गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >