बाइक सवार बदमाशों ने चलाई गोली, बारूद के कण से युवक झुलसा

बारूद के कण से युवक झुलसा

परबत्ता. अगुआनी-महेशखूंट सड़क मार्ग पर महेशलेठ मोड़ के पास परबत्ता नगर पंचायत क्षेत्र निवासी दिवाकर दास के 25 वर्षीय पुत्र रोहित को गोली मारकर जख्मी कर दिया. घायल रोहित कुमार ने बताया कि मोटरसाइकिल से मडैया बाजार की तरफ आ रहे थे. महेशलेठ मोड़ के पास पूर्व से घात लगाए बैठे दो बदमाशों ने मोटरसाइकिल रोककर सर के बगल में गोली फायरिंग कर दिया. गोली के बारूद से चेहरे पर दाना हो गया. उसके बाद 112 को काॅल किया. मौके पर पहुंचकर 112 टीम ने अस्पताल पहुंचाया. गोली फायर करने के बाद बदमाश कुल्हरिया गांव की तरफ भाग गया. परबत्ता थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया मामले कि छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >