सदर अस्पताल में मनाया गया विश्व कैंसर दिवस, लोगों को किया जागरूक

सदर अस्पताल में मनाया गया विश्व कैंसर दिवस, लोगों को किया जागरूक

खगड़िया. सदर अस्पताल परिसर में बुधवार को विश्व कैंसर दिवस मनाया गया. नि:शुल्क कैंसर रोग स्क्रीनिंग सह परामर्श शिविर का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ रामेंद्र कुमार ने किया. सीएस जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. सिविल सर्जन ने कहा कि प्रायः कैंसर जैसी असाध्य रोग से लोगों के मन में डर बैठ जाता है, लेकिन इसके प्रारंभिक लक्षणों को पहचान समय पर इलाज कराना चाहिए. इससे बेहतर परिणाम मिलता है. सीएस ने कहा कि सदर अस्पताल सहित प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्रों पर कैंसर स्क्रीनिंग विभाग बनाया गया है. उपाधीक्षक डॉ धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि कैंसर व उसकी पहचान के साथ समुचित इलाज के लिए लोगों को जागरूक होना बहुत जरूरी है. मौके पर डॉ बलवन कुमार, डॉ अभय कुमार, कैंसर स्क्रीनिंग विभाग से डॉ दीपक कुमार, डॉ नेहा कुमारी, अस्पताल प्रबंधक प्रणव कुमार, टीबी विभाग से नंद कुमार, एनसीडी के लोकेश कुमार, प्रियंका प्रिया मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >