सदस्यता अभियान को लेकर कार्यशाला का हुआ आयोजन

बूथ पर कम से कम दो सौ सदस्य ग्रहण करने का जो टारगेट है उसे पूरा करने की अपील की

चौथम. प्रखंड के रोहियार पंचायत स्थित मां कात्यायनी स्थान मंदिर में बुधवार को भाजपा सदस्यता अभियान 2024 को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई. जिसकी अध्यक्षता चौथम पश्चिमी मंडल अध्यक्ष सुभाष यादव ने किया. मौके पर जिला सदस्यता प्रभारी वंदना सिंह पटेल ने सभी मंडल शक्ति केंद्र प्रमुख बूथ अध्यक्ष से सदस्यता ग्रहण कराने एवं बूथ पर कम से कम दो सौ सदस्य ग्रहण करने का जो टारगेट है उसे पूरा करने की अपील की. वहीं उन्होंने कहा कि आगे 29 अगस्त से 31 अगस्त तक प्रत्येक शक्ति केंद्र में बूथ अध्यक्ष की बैठक व कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा. मौके पर मंडल महामंत्री पुरुषोत्तम कुमार, मंडल उपाध्यक्ष विनय कुमार, मंडल प्रभारी गोपाल राय, बालकृष्ण कुमार, जयंती पटेल सहित सभी शक्ति के प्रमुख बूथ अध्यक्ष उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >