चाकू से ताबड़तोड़ वार कर महिला को किया गंभीर रूप से घायल

थाना क्षेत्र के बोबिल गांव में मामूली विवाद में पड़ोसी ग्रामीण चिकित्सक ने एक महिला के पेट और पीठ पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया.

बेलदौर. थाना क्षेत्र के बोबिल गांव में मामूली विवाद में पड़ोसी ग्रामीण चिकित्सक ने एक महिला के पेट और पीठ पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. परिजनों ने आनन-फानन उसे इलाज के लिए पीएचसी बेलदौर में भर्ती करवाया. वही पीएचसी के चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर स्थिति बेहतर होने पर उसे छुट्टी दे दी. वही इलाज के दौरान पीड़ित महिला को पेट एवं पीठ में करीब 30 टांके लगे है. घटना के संबंध में पीड़ित महिला शोभा देवी ने बताया कि घर निर्माण को लेकर मिट्टी की खुदाई करवा रही थी. इसको लेकर विवाद शुरू हुआ इससे आक्रोशित होकर गांव के ही ग्रामीण चिकित्सक निराला साह उर्फ निरंजन साह समेत आधे दर्जन लोग दरवाजे पर आकर 5 लाख रुपया रंगदारी की मांग करते हुए जान मारने के नियत से धारदार चाकू से पेट एवं पीठ में ताबड़तोड़ वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. इस दौरान बीच बचाव करने पहुंचे पुत्र अभिषेक कुमार एवं पड़ोसी मिथुन कुमार को भी मारपीट कर घायल कर दिया. इस संबंध में इन्होंने थानाध्यक्ष को लिखित आवेदन देकर आरोपियों पर जेवरात छीन लेने का भी आरोप लगाते आवश्यक कार्रवाई की मांग की है. इस संबंध में थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने आवेदन मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की छानबीन करते आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >